{"_id":"6a4b7263035574e80a0c1e32","slug":"danni-wyatt-hodge-creates-history-becomes-first-player-to-score-300-runs-in-single-womenst-t20-world-cup-2026-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Women T20 WC: विश्वकप के 17 साल के इतिहास में पहली बार! कोहली को प्रपोज कर चुकीं इस क्रिकेटर ने बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Women T20 WC: विश्वकप के 17 साल के इतिहास में पहली बार! कोहली को प्रपोज कर चुकीं इस क्रिकेटर ने बनाया रिकॉर्ड
Mon, 06 Jul 2026 02:46 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:46 PM IST
सार
2014 में विराट कोहली को सोशल मीडिया पर 'मैरी मी' लिखकर चर्चा में आईं इंग्लैंड की बल्लेबाज डैनी वायट-हॉज ने अब महिला टी20 विश्व कप में इतिहास रच दिया है। वह टूर्नामेंट के एक संस्करण में 300 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हासिल की।
विज्ञापन
महिला टी20 विश्वकप
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब 12 साल पहले विराट कोहली को सोशल मीडिया पर 'कोहली मैरी मी' लिखकर दुनिया भर में सुर्खियां बटोरने वाली इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज डैनी वायट-हॉज ने अब महिला टी20 विश्व कप में नया इतिहास रच दिया है। डैनी टी20 विश्व कप के एक संस्करण में 300 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए फाइनल में डैनी ने अपनी पारी के दौरान आठ रन पूरे करते ही यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। हालांकि वह बड़ी पारी नहीं खेल सकीं, लेकिन उनका यह रिकॉर्ड महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में दर्ज हो गया।
विज्ञापन
सात मैचों में पूरे किए 302 रन
डैनी वायट-हॉज ने महिला टी20 विश्व कप 2026 में सात मुकाबलों में 60.40 की औसत से 302 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 42 चौके और दो छक्के लगाए। उनके बल्ले से श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 105 रन की शानदार पारी निकली। इसके बाद उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 16 रन, स्कॉटलैंड के विरुद्ध 7 रन, वेस्टइंडीज के खिलाफ 65 रन, न्यूजीलैंड के विरुद्ध नाबाद 89 रन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में 12 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में 8 रन बनाते ही उन्होंने 300 रन का ऐतिहासिक आंकड़ा छू लिया।

इंग्लैंड ने बनाए 150 रन
लॉर्ड्स में खेले जा रहे फाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने सात रन के स्कोर पर एमी जोन्स (6) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद कप्तान नेट साइवर-ब्रंट और डैनी वायट-हॉज ने दूसरे विकेट के लिए 25 रन जोड़े। डैनी 8 रन बनाकर आउट हो गईं। एलिस कैप्सी ने 23 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने 53 गेंदों पर नाबाद 58 रन बनाए। उनके साथ फ्रेया कैंप ने 28 गेंदों में नाबाद 44 रन की पारी खेली। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 80 रन की अटूट साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने चार विकेट पर 150 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, सोफी मोलिनेक्स और एनाबेल सदरलैंड ने एक-एक विकेट लिया।

कोहली वाला ट्वीट बना था चर्चा का विषय
डैनी वायट-हॉज 2014 में उस समय दुनिया भर में चर्चा में आ गई थीं, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर विराट कोहली के लिए 'मैरी मी' लिखकर एक मजाकिया पोस्ट की थी। बाद में जब दोनों खिलाड़ियों की मुलाकात हुई तो विराट कोहली ने हंसते हुए उनसे कहा था, 'ट्विटर पर ऐसी बातें मत किया करो, लोग इन्हें गंभीरता से ले लेते हैं।' उसी मुलाकात में कोहली ने डैनी को अपना एक क्रिकेट बैट भी उपहार में दिया था। अब वर्षों बाद डैनी ने अपने बल्ले से ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार देखने को मिला।