{"_id":"6a4bd74afbcb6121ca031339","slug":"india-a-to-tour-nz-ahead-of-senior-series-test-squad-for-sri-lanka-to-leave-in-early-august-know-details-2026-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India: न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी भारत ए टीम, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इस दिन रवाना होगी टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी भारत ए टीम, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इस दिन रवाना होगी टीम
Mon, 06 Jul 2026 09:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 06 Jul 2026 09:57 PM IST
सार
भारतीय सीनियर टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले भारत ए टीम इस देश का दौरा करेगी। भारत के लिए यह दौरा काफी अहम है इसलिए सीनियर टीम के कुछ सदस्य भारत ए टीम के साथ पहले ही दौरे पर जाएंगे।
विज्ञापन
ईशान किशन-शुभमन गिल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड की सीनियर टीमों के बीच इस साल के अंत में सीरीज खेली जानी है। इससे पहले ही भारत ए टीम इस सीरीज के तैयारी के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरे में तीन लिस्ट ए मैच और दो प्रथम श्रेणी मैच शामिल होंगे जिनमें राष्ट्रीय टेस्ट टीम के कुछ खिलाड़ी भी खेल सकते हैं। भारत ए का यह दौरा सीनियर टीम में जगह बनाने की दौड़ में शामिल खिलाड़ियों के लिए तैयारी का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकता है।
विज्ञापन
कुछ सीनियर खिलाड़ी भी हो सकते हैं शामिल
इस अहम सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के हालात में जरूरी अभ्यास के लिए कुछ सीनियर खिलाड़ियों को भी इस टीम में शामिल किया जा सकता है। भारत ए टीम दौरे पर 50 ओवर के तीन मैच और उसके बाद दो प्रथम श्रेणी टेस्ट खेलेगी। इससे टीम प्रबंधन को सीनियर टीम के मुकाबलों से पहले लाल गेंद और सफेद गेंद दोनों तरह के विकल्पों को परखने का मौका मिलेगा।

परिस्थिति में ढलने के लिए पहले श्रीलंका पहुंचेगी टीम
इस बीच श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम के चार या पांच अगस्त को रवाना होने की संभावना है। टीम के 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पूर्व वहां के हालात में ढलने के लिए आठ अगस्त से श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकादश खिलाफ एक अभ्यास मैच खेलने की उम्मीद है। तैयारी के लिए खेले जाने वाले इस मैच का मकसद खिलाड़ियों को दो मैच की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले वहां की परिस्थितियों के हिसाब से ढलने में मदद करना है।