पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Akriti Agarwal speaks on separation rumors with fiancee Prithvi Shaw viral social media story

Prithvi-Akriti: क्या पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल के रिश्ते में सचमुच आई थी दरार? अफवाहों पर मंगेतर ने दी सफाई

Tue, 07 Jul 2026 12:50 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 07 Jul 2026 12:50 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल के रिश्ते को लेकर उठी अटकलों पर अब आकृति ने सफाई दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका पोस्ट पृथ्वी शॉ के बारे में नहीं था, दोनों साथ हैं, सगाई बरकरार है और लोगों से अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील की है। आइए पूरा मामला जानते हैं...

विज्ञापन
Akriti Agarwal speaks on separation rumors with fiancee Prithvi Shaw viral social media story
पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल - फोटो : instagram @akritiagarwal7

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। इसकी शुरुआत आकृति अग्रवाल की एक कथित इंस्टाग्राम स्टोरी से हुई, जिसे कई लोगों ने पृथ्वी शॉ से जोड़कर देखा। हालांकि, अब आकृति ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पूरे मामले पर सफाई देते हुए इन अटकलों को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

Akriti Agarwal speaks on separation rumors with fiancee Prithvi Shaw viral social media story
पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल - फोटो : instagram @akritiagarwal7
क्या था पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित स्क्रीनशॉट्स में दावा किया गया था कि आकृति अग्रवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में धोखा मिलने और अफवाहों को सच बताया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि उनका इशारा पृथ्वी शॉ की ओर है। हालांकि उस समय न तो पृथ्वी शॉ और न ही आकृति की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया था।

Latest and Breaking News on NDTV
(फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया)
विज्ञापन
विज्ञापन

Akriti Agarwal speaks on separation rumors with fiancee Prithvi Shaw viral social media story
पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल - फोटो : instagram @ akritiagarwal7
अब आकृति ने क्या कहा?
आकृति अग्रवाल ने नई इंस्टाग्राम स्टोरी साझा करते हुए लिखा कि वह एक बड़ी गलतफहमी को दूर करना चाहती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी भी अपने मंगेतर का नाम नहीं लिया और न ही यह कहा कि उनकी सगाई टूट गई है या दोनों अलग हो गए हैं। उन्होंने लिखा कि वह और उनके मंगेतर खुश हैं, साथ हैं, उनकी सगाई बरकरार है और दोनों बिल्कुल ठीक हैं।

आकृति ने कहा कि एक पोस्ट में किसी का नाम न होने के बावजूद लोगों ने अपने-अपने अनुमान लगा लिए, जिससे उनके पार्टनर की छवि प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के बारे में बिना तथ्यों के निष्कर्ष निकालना बेहद आसान हो गया है।
विज्ञापन



(फोटो क्रेडिट: आकृति अग्रवाल / इंस्टाग्राम स्टोरी)

Akriti Agarwal speaks on separation rumors with fiancee Prithvi Shaw viral social media story
पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल - फोटो : instagram @ akritiagarwal7
'मेरे पार्टनर की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा'
एक अन्य स्टोरी में आकृति ने लिखा कि उनके लिए उनके मंगेतर बेहद अहम हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में परिवार, दोस्त और अन्य करीबी लोग भी हैं। उन्होंने अफसोस जताया कि बिना किसी तथ्य के कहानियां गढ़ दी जाती हैं, जिससे वर्षों की मेहनत और प्रतिष्ठा पर असर पड़ता है।

'वह पोस्ट मेरे करीबी दोस्तों के लिए थी'
आकृति ने अपनी एक और स्टोरी में बताया कि जिस स्टोरी को लेकर इतना विवाद हुआ, वह केवल उनके 'करीबी दोस्तों' के लिए थी। उन्होंने कहा कि एक छोटी-सी गलती की वजह से वह स्टोरी सार्वजनिक हो गई और इसका खामियाजा उनके पसंदीदा व्यक्ति की प्रतिष्ठा को उठाना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि वह आज भी यह नहीं बताना चाहतीं कि वह पोस्ट वास्तव में किसके बारे में थी। उनके मुताबिक, वह कर्म और भगवान के न्याय पर विश्वास करती हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाली हर चीज पर भरोसा नहीं करना चाहिए और हर अफवाह सच नहीं होती।


(फोटो क्रेडिट: आकृति अग्रवाल/ इंस्टाग्राम स्टोरी)

Akriti Agarwal speaks on separation rumors with fiancee Prithvi Shaw viral social media story
पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल - फोटो : instagram @akritiagarwal7
अफवाहों पर लगा विराम
आकृति अग्रवाल की इस सफाई के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि सोशल मीडिया पर उनके और पृथ्वी शॉ के रिश्ते को लेकर जो दावे किए जा रहे थे, वे सही नहीं थे। आकृति ने साफ शब्दों में कहा है कि उनकी और पृथ्वी शॉ की सगाई कायम है और दोनों के बीच किसी तरह का अलगाव नहीं हुआ है। हालांकि पृथ्वी शॉ की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई अलग आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन आकृति की स्टोरी के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर काफी हद तक विराम लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed