सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni, Rahane, Jadeja to be in a new team Today

IPL में टूटी धोनी-रैना की जोड़ी, रहाणे और स्मिथ नए साथी

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 15 Dec 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni, Rahane, Jadeja to be in a new team Today
विज्ञापन

अगले 2 साल के लिए आईपीएल में शामिल 2 नई टीमों (पुणे और राजकोट) ने आज मंगलवार को भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अलावा अजिंक्य रहाणे और रविंद्र जडेजा समेत दुनियाभर के 10 बड़े खिलाड़ियों को अपनी-अपनी टीम में शामिल कर लिया।

Trending Videos


दिल्ली में 8 दिसंबर को हुई रिवर्स नीलामी प्रक्रिया के तहत कोलकाता के उद्योगपति संजीव गोयनका की न्यू राइजिंग कंपनी ने पुणे की फ्रेंचाइची और इंटेक्स ने राजकोट टीम खरीदी थी। ये दोनों टीमें 2016 और 2017 के लिए आईपीएल से निलंबित चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमों का स्थान लेंगी। खिलाड़ियों को चुनने का पहला मौका पुणे की टीम को दिया गया क्योंकि उसने रिवर्स नीलामी प्रक्रिया के तहत सबसे कम बोली न्यू राइजिंग कंपनी ने लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुणे ने सबसे पहले धोनी को चुनते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया। इसके बाद राजकोट की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी के 8 साल पुराने साथी रहे सुरेश रैना को अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि माना जा रहा था कि स्थानीय दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा राजकोट की टीम से जुड़ने वाले पहले खिलाड़ी होंगे लेकिन फ्रेंचाइची ने रैना को सबसे पहले खिलाड़ी के रूप में टीम से जोड़ा। आईपीएल का अगला संस्करण 9 अप्रैल से 29 मई तक खेला जाएगा। पुणे और राजकोट के पास 5-5 खिलाड़ियों को चुनने का विकल्प दिया गया था।

धोनी की नई टीम में होंगे अश्विन और रहाणे भी

MS Dhoni, Rahane, Jadeja to be in a new team Today

आईपीएल में अगले 2 सत्रों के लिए पुणे ने महेंद्र सिंह धोनी को 12.5 करोड़ रुपए में हासिल किया। धोनी के बाद सुरेश रैना को राजकोट ने अपनी टीम में शामिल किया। आज की तीसरी पसंद बने अजिंक्य रहाणे। रहाणे को पुणे ने अपनी टीम में शामिल किया। उन्हें 9.5 करोड़ रुपए मिलेंगे।

दिन की बोली की चौथी पसंद बने रविंद्र जडेजा जिसे राजकोट ने अपनी टीम में शामिल किया। भले ही आईपीएल में धोनी और रैना की 8 साल पुरानी जोड़ी टूट गई हो लेकिन पुणे ने आर अश्विन को अपनी तीसरी पसंद बनाते हुए टीम में शामिल कर लिया। इसके साथ ही धोनी और अश्विन की जोड़ी आपस में बची रह गई।

शुरुआती 3 पसंद हासिल करने के बाद भी पुणे ने एक भी विदेशी खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल नहीं किया था। अब सबकी नजर इस बात पर थी कि विदेशी खिलाड़ी के रूप में पहला खिलाड़ी कौन होगा और किसकी टीम में होगा।

IPL में धोनी के साथी जडेजा और मैकुलम अब बनेंगे 'दुश्मन'

MS Dhoni, Rahane, Jadeja to be in a new team Today

मुंबई में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के बांद्रा कुर्ला काम्पेलक्स में आईपीएल की ड्राफ्ट प्रक्रिया आयोजित की गई। पुणे ने शुरुआती 3 पसंद भारतीय खिलाड़ियों के रूप में करने के बाद जब बारी राजकोट की आई तो उसने अपनी तीसरी पंसद विदेशी खिलाड़ी के रूप में किया और उसने न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम को टीम में शामिल कर लिया। दिलचस्प यह है कि जडेजा और मैकुलम आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी की कप्तानी में खेलते थे लेकिन अब ये दोनों राजकोट की टीम में चले गए हैं।

फिर पुणे ने चौथी पसंद के रूप में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ को हासिल किया। स्मिथ आईपीएल में पहले पुणे वॉरियर्स का हिस्सा थे फिर राजस्थान रॉयल्स टीम से जुड़ गए। यहां भी दिलचस्प यह है कि स्मिथ पहले पुणे की टीम में थे बाद में उनकी टीम को आईपीएल से बाहर कर दिया गया। धाकड़ बल्लेबाज जेम्स फॉकनर राजकोट टीम में चौथे खिलाड़ी के रूप में जुड़े।

पुणे ने पांचवें खिलाड़ी के रूप में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज फैफ डु प्लेसिस के रूप में चुना जबकि राजकोट ने कैरेबियाई ऑलराउंडर ड्वेन ब्रॉवो को अपनी टीम में शामिल किया। इस तरह से राजकोट की टीम में 3 विदेशी और पुणे में 2 विदेशी खिलाड़ी के रूप में चुने गए।

चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स टीमों के 2013 आईपीएल भ्रष्टाचार मामले में दो साल के लिए निलंबन के बाद ये दो नई टीमें टूर्नामेंट से जोड़ी गई हैं। दो साल के निलंबन की अवधि पूरी होने के बाद फिर से ये टीमें आईपीएल से जुड़ जाएंगी। दोनों निलंबित टीमों के खिलाड़ियों को दो ग्रुपों में रखा गया है। दोनों नई टीमों के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए कम से कम 40 करोड़ और ज्यादा से ज्यादा 66 करोड़ की राशि रखी गई है।

कई बड़े रह गए, वॉटसन और स्टुअर्ट बिन्नी को करना होगा नीलामी का इंतजार

MS Dhoni, Rahane, Jadeja to be in a new team Today

आईपीएल में अगले 2 साल के लिए शामिल किए गए 2 टीमों पुणे और राजकोट के पास चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम से जुड़े 50 से ज्यादा खिलाड़ियों के बीच अपने 10 खिलाड़ियों को चुनने का मौका था। दोनों टीमों ने अपने-अपने पसंद के 5-5 खिलाड़ी चुन लिए।

लेकिन कुछ ऐसे भी बड़े खिलाड़ी हैं जो आज नई टीमों का हिस्सा नहीं बन सके। इन बड़े नामों में प्रमुख हैं ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन के अलावा माइक हसी, क्रीस मौरिस, ड्वेन स्मिथ, संजू सैमसन और स्टुअर्ट बिन्नी। हालांकि इन सभी के लिए दरवाजे अभी बंद नहीं हुए हैं, सभी बचे खिलाड़ी अगले साल 6 फरवरी को बंगलुरू में होने वाली नीलामी में शामिल रहेंगे।

चेन्नई और राजस्थान ने पिछले साल जिन 10 खिलाड़ियों को रिटेन किया था उनमें से 6 खिलाड़ी आज पुणे और राजकोट टीम का हिस्सा बन गए। टेंडर के अनुसार सबसे पहले पसंद किए जाने वाले खिलाड़ी को 12.5 करोड़ दिए जाएंगे। जबकि इसके बाद अगले 4 खिलाड़ियों को जिन्हें पसंद किया जाएगा उन्हें क्रमश: 9.5 करोड़, 7.5 करोड़, 5.5 करोड़ और 4.5 करोड़ मिलेंगे। अगर अनकैप्ड खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाता है तो उन्हें 4 करोड़ रुपए मिलेंगे। इस तरह से धोनी को 12.5 और सुरेश रैना को 9.5 करोड़ रुपए मिलेंगे।



दोनों टीमों ने खर्च किए 39 करोड़ रुपये

MS Dhoni, Rahane, Jadeja to be in a new team Today

दोनों टीमों को पांच-पांच खिलाड़ियों के चयन के लिए न्यूनतम 40 करोड़ और अधिकतम 66 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध थी। पहले खिलाड़ी के लिए 12.50 करोड़ दूसरे के लिए 9.50 करोड़ रुपये, तीसरे के लिए 7.5 करोड़, चौथे के लिए 5.5 करोड़ और पांचवें खिलाड़ी के लिए चार करोड़ रुपये की बिक्री राशि तय थी।

उक्त कीमत इन खिलाड़ियों की सैलरी नहीं है। ये वो राशि है जो 5 खिलाड़ियों के खरीद के एवज में पुणे और राजकोट के लिए उपलब्ध राशि में से घटेगी। मसलन दोनों टीमों ने अपने-अपने पांच खिलाड़ियों के लिए एकसमान 39 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं।

अब आम नीलामी में दोनों टीमों के पास टीम के बाकी खिलाड़ी चुनने के लिए 27 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध होगी।

आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने बताया कि तीन ट्रेडिंग विंडो (किसी अन्य फ्रेंचाइची द्वारा खिलाड़ियों को खरीद के लिए रखना) रखी जाएंगी। पहली 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक, दूसरी 11 जनवरी से 22 जनवरी 2016 तक और तीसरी खिलाड़ियों की आम नीलामी के बाद 8 फरवरी से 19 फरवरी तक। फ्रेंचाइची के लिए वर्कशाप 13 और 14 जनवरी को श्रीनगर में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed