फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संन्यास पर सामने आई धोनी के 'मन की बात', विराट की शादी में मांजरेकर से बताया था 'वक्त'

Sat, 08 Aug 2020 05:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 08 Aug 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni told Sanjay Manjrekar he would continue till he is beating the teams fastest sprinter

पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने शनिवार को खुलासा किया कि महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें कहा था कि जब तक वह टीम में सबसे तेज दौड़ने वाले खिलाड़ी को पछाड़ते रहेंगे, तब तक वह खुद को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिये फिट समझेंगे। महशूर कमेंटेटर मांजरेकर ने कहा कि दो बार के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान के साथ उनकी 2017 में भारतीय कप्तान विराट कोहली की शादी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके भविष्य को लेकर चर्चा हुई थी।

ms dhoni told Sanjay Manjrekar he would continue till he is beating the teams fastest sprinter
संजय मांजरेकर - फोटो : social media

मांजरेकर ने कहा, 'विराट कोहली की शादी के दौरान मेरी उनसे थोड़ी बात हुई थी और उन्होंने कहा था कि जब तक मैं टीम में सबसे तेज दौड़ने वाले खिलाड़ी को हरा रहा हूं, तब तक मैं खुद को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट या उच्च स्तर के क्रिकेट में खेलने के लिए फिट समझूंगा। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के 'क्रिकेट कनेक्टेड' शो में कहा, 'तेंदुलकर और धोनी जैसे लोग चैंपियन हैं। एक बार वे सार्वजनिक मंच पर पहुंच जाते हैं तो, आप कभी भी धोनी को सार्वजनिक मंच जैसे क्रिकेट के मैदान पर, थोड़ा सा भी अनफिट नहीं देखोगे या वह भाग नहीं पा रहा, ऐसा नहीं देखोगे।'

ms dhoni told Sanjay Manjrekar he would continue till he is beating the teams fastest sprinter
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

धोनी का प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में अंतिम मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 विश्व कप सेमीफाइनल रहा था। धोनी ने रांची में अभ्यास करना शुरू कर दिया था, वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे जिसका आयोजन 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni told Sanjay Manjrekar he would continue till he is beating the teams fastest sprinter
धोनी सीएसके - फोटो : social media

मांजरेकर ने कहा, 'वह बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तुलना में आईपीएल में उसके इतने सफल और निरंतर होने का एक कारण यह भी है कि बतौर बल्लेबाज वह जानता है कि केवल चार से पांच गेंदबाज ही हैं, जिनके खिलाफ सतर्क होकर खेलना होगा। आईपीएल में कुछ अच्छे गेंदबाज होते हैं और कुछ ज्यादा अच्छे नहीं होते। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपके पास पांच बेहतरीन गेंदबाज होते हैं तो वह इनमें से चुनकर उनके खिलाफ आक्रामक खेलने में काफी अच्छा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed