फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर समुद्र में कैसे डूब जाते हैं विशालकाय जहाज?

Sat, 08 Aug 2020 04:10 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 08 Aug 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
why do giant ships sink in the sea
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

समुद्र में जब हम बड़े-बड़े जहाज तैरते देखते हैं तो लगता है ये जहाज समुद्र से लोहा लेने के लिए उसके सीने पर सवार हैं। लेकिन हकीकत ये है कि अपने साइज से डरा देने वाले ये जहाज कभी समुद्र के एक थपेड़े से पलट जाते हैं, तो कभी खुद अपने ही वजन से डूब जाते हैं। विशाल मालवाहक जहाजों में बहुत तरह का सामान लाद कर एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जाता है। इसमें बहुत तरह की धातु, अयस्क और खनिज रेत भी ले जाए जाते हैं। लेकिन इन जहाजों पर लदा माल ही इनके डूबने की वजह बनता है।

why do giant ships sink in the sea
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

लिक्विफैक्शन की प्रक्रिया
अभी तक अनगिनत जहाज समुद्र में समा चुके हैं। एक अंदाजे के मुताबिक हर साल लगभग 10 बड़े मालवाहक जहाज समंदर में समा जाते हैं। और इन जहाजों पर सवार कर्मचारी बेमौत मारे जाते हैं। कार्गो जहाजों में धातुओं के जो अयस्क लादे जाते हैं, अक्सर वो केमिकल रिएक्शन से गलने लगते हैं। इस प्रक्रिया को लिक्विफैक्शन कहते हैं।

2015 में 56 किलो टन का मालवाहक जहाज ज्यूपिटर दक्षिण-पश्चिम वियतनाम के पास समुद्र में डूब गया था। इसमें सवार 19 कर्मचारियों में से सिर्फ एक बचाया जा सका था। इस हादसे के बाद इंटरनेशनल मेरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन यानी (आईएमओ) ने कार्गों पर लादे जाने वाले एल्युमिनियम के अयस्क बॉक्साइट के बारे में चेतावनी जारी की थी।

why do giant ships sink in the sea
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

माल लादने में गलती
दरअसल मालवाहक जहाजों पर माल लादते वक्त खास एहतियात बरतने की जरूरत होती है। लेकिन इसकी अनदेखी की जाती है। लापरवाही से माल लादने की वजह से जहाज के नीचे पानी में तेजी से उछाल होता है, जिसकी वजह से अयस्क हिलने-डुलने लगते हैं। इससे जहाज के संतुलन पर असर पड़ता है। पानी का दबाव बढ़ने की वजह से माल कई बार जहाज के एक ही हिस्से में जमा हो जाता है।

जहाज लंबे समय तक एक ही कोण पर झुका रहता है और गलने लगता है। यही नहीं कई बार जलपोत पानी में इतना ज्यादा झुक जाता है कि समुद्र का पानी इसमें आने लगता है और जहाज को डुबोने में अपना किरदार निभाता है। इंटरनेशनल मेरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन ने लिक्विफैक्शन रोकने के लिए मानक तय किए हैं। जिसके मुताबिक ये तय कर दिया गया है कि कितनी नमी वाला सामान ले जाया जा सकता है। लेकिन फिर भी हादसे रुक नहीं रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
why do giant ships sink in the sea
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

जहाज में सामान कैसे रखें?
अगर जहाज पर माल लादने के तरीके में ही थोड़ा सा बदलाव कर दिया जाए तो बड़े हादसों को रोका जा सकता है। इसके अलावा माल लादने से पहले ये सुनिश्चित करना जरूरी है कि कौन से अयस्क लादे जाएं और कौन से नहीं। साथ ही ये भी देखा जाए कि पानी का दबाव होने पर किस अयस्क में कौन से रासायनिक परिवर्तन होंगे। कहीं ये केमिकल रिएक्शन जहाज गलने की वजह तो नहीं बन जाएंगे।

विज्ञापन
why do giant ships sink in the sea
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

साथ ही जहाज पर माल सही तरीके से लादा जाए ये भी ध्यान रखना होगा। ताकि जहाज के किसी एक हिस्से पर दबाव ज्यादा ना बने और जहाज असंतुलित होने से बचा रहे। इसमें नई तकनीक अहम रोल निभा सकती है। जहाजों में पानी के दबाव के लिए सेंसर लगा दिए जाएं तो उससे काफी मदद मिल सकती है। इसके अलावा जितने भी अयस्क लादे जाएं उन सब पर नजर रखी जाए। जो अयस्क समंदर की उथल-पुथल में गलने लगते हैं, उन्हें फौरन जहाज से निकाल दिया जाए।

इसमें कार्गो कर्मचारियों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। मिसाल के लिए अगर शिप में पानी आ रहा हो तो उसे तुरंत निकाल दें। मौसम का मिजाज देखते हुए जहाज का रास्ता बदल दिया जाए। अगर ऐसी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रख लिया जाए तो बड़े हादसों को टाला जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed