फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कई देशों से लाई चीनी मिट्टी के हजारों बर्तन से सजाया घर, 25 साल में हुआ तैयार

Sat, 08 Aug 2020 02:07 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 08 Aug 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
Vietnamese Man Decorates Home With Almost 10000 crockery
क्रॉकरी से बना घर - फोटो : सोशल मीडिया

अपने घर को सुंदर बननाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। हर लोगों की यह चाहत होती है कि उनका घर स्वर्ग जैसा सुंदर लगे। वहीं कई लोग घर को डेकोरेट करने के लिए अजीब तरीके भी अपनाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला वियतनाम से सामने आया है। वियतनामी पूर्व सैनिक नवयेन वाग त्रुंग ने अपने घर को सजाने के लिए करीब 10 हजार से भी अधिक चीनी मिट्टी के बर्तनों और एंटीक वस्तुओं का इस्तेमाल किया है। नवयेन ने घर को सजाने के लिए अपने जीवन के कीमती 25 वर्ष अलग-अलग तरह की क्रॉकरी खोजने में खर्च कर दिए।

Vietnamese Man Decorates Home With Almost 10000 crockery
क्रॉकरी से बना घर - फोटो : सोशल मीडिया

सेना से छुट्टी मिलने के बाद नवयेन अपने बेटे के साथ गांव चले गए और वहां पर दोनों बढ़ई का काम करने लगे। नवयेन को एक बार एंटीक वस्तुओं के शौकीन व्यक्ति के घर टेबल-कुर्सी बनाने का मौका मिला। वहां पर चीनी मिट्टी के बेहतरीन क्रॉकरी और पुरानी वस्तुओं की सुंदरता देख नवयेन काफी प्रभावित हुए।

Vietnamese Man Decorates Home With Almost 10000 crockery
क्रॉकरी से बना घर - फोटो : सोशल मीडिया

नवयेन ने मन ही मन फैसला कर लिया कि वो इस तरह कि वस्तुओं को जमा करेंगे। उन्होंने पूरा वियतनाम घूमकर कई तरह की क्रॉकरी खरीदी। इतना ही नहीं उन्होंने ऐसे कई देशों की यात्रा कि जहां पर उन्हें एंटीक क्रॉकरी के बिक्री के बारे में पता चलता था। नवयेन का यह जुनून देख परिवार के लोग परेशान थे, क्योंकि पूंजी खत्म होने पर नवयेन उधार भी लेने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vietnamese Man Decorates Home With Almost 10000 crockery
क्रॉकरी से बना घर - फोटो : सोशल मीडिया

नवयेन ने पहले ये सोचा था कि दुनियाभर से जमा इन क्रॉकरी को वो ऊंचे दामों पर बेचेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और घर में क्रॉकरी का ढेर लग गया। इस कलेक्शन में 17वीं और 18वीं सदी की क्रॉकरी भी शामिल थे। नवयेन को डर लगने लगा कि कहीं ये क्रॉकरी टूट-फूट ना जाए या उनकी मौत के बाद इन बर्तनों का क्या होगा?

विज्ञापन
Vietnamese Man Decorates Home With Almost 10000 crockery
क्रॉकरी से बना घर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद नवयेन ने इन क्रॉकरी का इस्तेमाल कर अपने घर को सजाने का फैसला किया। उन्होंने घर की दीवारों, गेट और फेसिंग पर टाइल्स की तरह क्रॉकरी लगानी शुरू कर दी। इन क्रॉकरी में चीनी मिट्टी से बनने वाले हर तरह के बर्तन शामिल हैं। घर को सजाने के बाद नवयेन ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। क्रॉकरी से सजाए गए घर की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed