टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो भी खासकर इंस्टाग्राम पर। दरअसल, साक्षी ने आठ फरवरी को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी दोस्त पूर्णा पटेल को जन्मदिन की बधाई दी।
धोनी की पत्नी को कौन समझता है सबसे बेहतर, साक्षी ने किसके लिए लिखी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने पोस्ट में साक्षी ने लिखा, 'मैं तुम्हें धन्यवाद देना चाहती हूं। तुम सबसे ज्यादा प्यार करने वाली और देखभाल करने वाली इंसान हो। तुमसे बेहतर मुझे कोई नहीं समझता। तुम्हें जन्मदिन की बधाई। तुम हमेशा खुश रहो।'
साल 2018 में पूर्णा की शादी आंत्रप्रेन्योर नमित सोनी से हुई थी। शादी के मौके पर भी साक्षी जमकर थिरकी थीं। पूर्व कप्तान की पत्नी साक्षी ने 'मेरे ख्वाबों में जो आए' और 'हाए हाए रे हाए ये लड़का' गाने पर जमकर डांस किया था। साक्षी का यह डांस सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था।