फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvENG: अश्विन ने लिए नौ विकेट, बनाए कई रिकॉर्ड, 114 साल बाद बनाया खास कीर्तिमान

Mon, 08 Feb 2021 06:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 08 Feb 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG, 1st Test Ravichandran Ashwin took wicket with first ball, became the first spinner in over 100 years to take a wicket off the first ball of an innings
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : twitter@BCCI

टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का शानदार फॉर्म बरकरार है। इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में चल रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में तीन विकेट चटकाने के बाद उन्होंने दूसरी पारी में और दमदार प्रदर्शन किया। अश्विन ने इस पारी में इंग्लैंड के छह खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया और 28वीं बार पारी में पांच विकेट चटकाए। वे यहां इंग्लैंड के दिग्गज इयान बॉथम से आगे निकल गए। इसके अलावा भी अश्विन ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

IND vs ENG, 1st Test Ravichandran Ashwin took wicket with first ball, became the first spinner in over 100 years to take a wicket off the first ball of an innings
रवि अश्विन - फोटो : ट्विटर @ICC

अश्विन ने चौथे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी में भारत की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत की। उन्होंने पहली ही गेंद पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज का विकेट हासिल किया और इसके साथ ही एक खास कीर्तिमान भी बना डाला। अश्विन अब 114 वर्षों में किसी पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन गए हैं।
 
IND vs ENG, 1st Test Ravichandran Ashwin took wicket with first ball, became the first spinner in over 100 years to take a wicket off the first ball of an innings
आर अश्विन - फोटो : PTI

अश्विन से पहले आखिरी बार 1907 में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर बर्ट वोग्लर ने यह उपलब्धि हासिल की थी। जबकि इस मामले में सबसे पहले यह कमाल 1888 में इंग्लैंड के स्पिनर बॉबी पील ने किया था।

बात करें अश्विन की तो चौथे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी में अश्विन ने भारत की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत की। उन्होंने पहली ही गेंद पर रोरी बर्न्स को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट करवाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG, 1st Test Ravichandran Ashwin took wicket with first ball, became the first spinner in over 100 years to take a wicket off the first ball of an innings
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI

अश्विन ने इस मैच में इसके अलावा भी कई दिलचस्प रिकॉर्ड अपने नाम किए। पहली पारी में अश्विन ने 55.1 ओवर की गेंदबाजी की और 146 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। उन्होंने रोरी बर्न्स, ओली पोप और जेम्स एंडरसन का विकेट चटकाया। इस दौरान अश्विन ने पहली बार नो बॉल फेंका, दिलचस्प यह है कि अपने टेस्ट करियर में 20,600 से अधिक गेंदें फेंक चुके अश्विन के करियर की यह पहली नो बॉल थी। अश्विन ने इंग्लैंड की पारी के 137वें ओवर में यह गलती की।

विज्ञापन
IND vs ENG, 1st Test Ravichandran Ashwin took wicket with first ball, became the first spinner in over 100 years to take a wicket off the first ball of an innings
आर अश्विन - फोटो : ट्विटर

यही नहीं इसके अलावा भी अश्विन ने एक अजीबोगरीब रिकॉर्ड बनाया। इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 190.1 ओवर खेले। इसमें भारत की तरफ से अश्विन ने सबसे ज्यादा ओवर फेंके। पहली बार है जब अश्विन ने एक पारी में इतने ओवर की गेंदबाजी की, जबकि इससे पहले उन्होंने 2011-12 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 53.0 ओवर की गेंदबाजी की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed