{"_id":"602132170a004006d211f511","slug":"ind-vs-eng-rohit-sharma-failed-in-both-innings-of-chennai-test-performance-in-last-six-innings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चेन्नई टेस्ट की दोनों पारियों में फेल हुए रोहित शर्मा, पिछली छह पारियों में भी किया निराश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चेन्नई टेस्ट की दोनों पारियों में फेल हुए रोहित शर्मा, पिछली छह पारियों में भी किया निराश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 08 Feb 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में फेल रहे। रोहित ऑस्ट्रेलिया में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और सिर्फ एक ही अर्धशतक लगाया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि वे घरेलू सीरीज में शानदार शुरुआत करेंगे। हालांकि उन्होंने एक बार फिर से निराश किया और टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे।
रोहित के चेन्नई की बल्लेबाजों की मददगार पिच पर लगातार फेल होने के बाद उनकी फॉर्म को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी जगह पर मयंक अग्रवाल को मौका देने की पैरवी की है। ऐसे में आइए इन दोनों ही खिलाड़ियों के पिछले कुछ मुकाबलों के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
रोहित शर्मा 2019 में पहली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान में उतरे थे। उस मैच में उन्होंने दोनों पारियों में शतक लगाए थे। इसके बाद उन्होंने रांची में सीरीज के तीसरे मैच में 212 रनों की पारी खेली थी। रोहित ने इसके बाद खेले गए टेस्ट मैचों में 6, 21, 26, 52, 44, 7 और अब 6 और 12 रन बनाए हैं।
3 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें रोहित के टेस्ट करियर की तो उन्होंने अभी तक 34 मैचों की 57 पारियों में 45 की औसत से 2270 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने छह शतक, 11 अर्धशतक और एक दोहरा शतक भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टेस्ट मैच खेलते मयंक अग्रवाल
वहीं बात करें सलामी बल्लेबाजी में रोहित के विकल्प मयंक अग्रवाल की तो उन्होंने भी पिछले कुछ मुकाबलों में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है। मयंक ने पिछली आठ पारियों में 9, 38, 5, 0, 9, 17, 3, 7 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मयंक अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
मयंक के टेस्ट करियर की बात करें तो 29 वर्षीय बल्लेबाज ने 14 मैचों की 23 पारियों में अभी तक 45 की औसत से 1052 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक, चार अर्धशतक और एक दोहरा शतक जड़ा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।