फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसे में बाल-बाल बचा इंग्लिश क्रिकेटर, मैच के बाद सिर पर गिरा विज्ञापन बोर्ड

Mon, 08 Feb 2021 05:51 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 08 Feb 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
Advertising board falls on England Dominic Bess head during an interview,video
Dominic Bess - फोटो : social media

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर डोम बेस प्रेस कॉन्फ्रेंस में दौरान बाल बाल बच गए। दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद जब वह मीडिया से बातचीत कर रहे थे तभी एक सवाल का जवाब देने के दौरान बेस के सिर पर उनके पीछे रखा हुआ एक विज्ञापन बोर्ड गिर गया। बोर्ड गिरने की से आवाज जोर से सुनाई दी।

Advertising board falls on England Dominic Bess head during an interview,video
डोम बेस - फोटो : social media
हालांकि, उन्होंने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को जारी रखा, लेकिव वह भूल गए थे कि वह क्या कह रहे थे और उन्होंने फिर पूछा, 'मैं क्या कह रहा था?'  इस दौरान बेस को थोड़ी हैरानी जरूर हुई। इसके बाद इंटरव्यू के प्रभारी कर्मियों ने विज्ञापन बोर्ड को सही किया और इसे ठीक से रखा।
Advertising board falls on England Dominic Bess head during an interview,video
डॉम बेस - फोटो : social media

23 वर्षीय ने इस ऑफ स्पिनर ने 55 रन देकर चार विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा जैसे अहम खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। तीसरे दिन बेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली के विकेट को अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ विकेटों में से एक करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Advertising board falls on England Dominic Bess head during an interview,video
डोम बेस - फोटो : social media

उन्होंने कहा था, 'विराट का विकेट लेना वाकई मेरे लिए बड़ी बात है। वह एक बेहतरीन और प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं। गेंदबाजी एक प्रक्रिया ही है। मैं जो सीख रहा हूं और कर रहा हूं, वह मुझे वहीं ले जा रही है, जहां मैं होना चाहता हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed