{"_id":"6021289a7242d1018d38982e","slug":"hyundai-kona-ev-discount-hyundai-discounts-hyundai-kona-ev-deals-hyundai-kona-ev-price-in-india-hyundai-kona-ev-specifications-india-hyundai-kona-electric-range-km-electric-vehicles-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Kona EV पर करें 1.5 लाख रुपये तक की बंपर बचत, फुल चार्ज पर चलती है 452 किमी, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hyundai Kona EV पर करें 1.5 लाख रुपये तक की बंपर बचत, फुल चार्ज पर चलती है 452 किमी, जानें डिटेल्स
Mon, 08 Feb 2021 05:33 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 08 Feb 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Kona EV
- फोटो : Hyundai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार भारत में बड़ा हो रहा है। हाल के दिनों में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में इलेक्ट्रिक कारों की मांग भी बढ़ी है। भले ही ईवी सेगमेंट भारतीय बाजार में अभी अपनी शुरुआती अवस्था में है, लेकिन इसके उत्पादन और नीतियों को लेकर काम तेजी से हो रहा है। इस बीच इलेक्ट्रिक एसयूवी Hyundai Kona EV (ह्यूंदै कोना ईवी) को इस महीने भारी छूट के साथ पेश किया जा रहा है।
Hyundai Kona EV
- फोटो : Hyundai
टाटा नेक्सन ईवी और एमजी जेडएस ईवी के बाद तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा बिकनेवाली इलेक्ट्रिक कार Hyundai Kona EV (ह्यूंदै कोना ईवी) की बिक्री बढ़ाने और ग्राहकों को लुभाने के लिए कार निर्माता इस कार पर बेहद आकर्षक ऑफर दे रही है। देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) अपनी इलेक्ट्रिक कार ह्यूंदै कोना ईवी पर करीब 1.5 लाख रुपये तक के फायदे दे रही है।
Hyundai Kona EV
- फोटो : Hyundai
कार की डिटेल्स
ह्यूंदै कोना इलेक्ट्रिक कार को 2019 में भारत में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने कोना में 39.3 kWh की बैटरी लगी है, जो 136 एचपी की पावर देता है। ARAI के मुताबिक कोना फुल चार्जिंग में 452 किमी तक की ड्राइव रेंज देती है। इसमें लगी लीथियम पॉलीमर बैटरी एसी चार्जर पर छह घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। जबकि डीसी चार्जर पर 57 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। वहीं कोना 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 9.7 सेकंड का वक्त लेती है। रिपोर्ट के मुताबिक इस कार की टॉप स्पीड 165 किलोमीटर प्रति घंटा है।

कीमत
ह्यूंदै कोना की कीमत 23.85 लाख रुपये है और यह कीमत सिंगल टोन कलर ऑप्शन की है। जबकि डुअल टोन ऑप्शन की कीमत 24.11 लाख रुपये है। कंपनी इस कार पर 3-साल / अनलिमिटेड किमी की वारंटी देती है। वहीं बैटरी पर 8-साल / 1.6 लाख किमी की वारंटी ऑफर है।

नई कोना की रेंज ज्यादा
ह्यूंदै देश में ईवी चार्जिंग नेटवर्क को बढ़ाने में जुटी हुई है। अभी तक 30 शहरों की 50 से ज्यादा डीलरशिप्स पर 7.2 किलो वॉट के एसी चार्जर्स लगाए जा चुके हैं। वहीं कंपनी अभी तक दुनियाभर में कोना की एक लाख की बिक्री का आंकड़ा पार कर चुकी है। कंपनी ने यूरोप में पेश किए कोना के नए मॉडल में ड्राइविंग रेंज में सुधार किया है। कंपनी का दावा है कि नई कोना 452 किमी की जगह 484 किमी चलेगी। वहीं इसके टॉप एंड मॉडल में 64 kWh का बैटरी पैक और 204 एचपी की इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी।