फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND 1st Inning
318/3 (83.2 ov)
KL Rahul 81(170)*
Devdutt Padikkal 145 (206)
Day 2 - Session 2, India elected to bat

कौन हैं सबसे सफल भारतीय टेस्ट गेंदबाज, टॉप-10 में चार पेसर और छह स्पिनर

Mon, 08 Feb 2021 04:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 08 Feb 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
who is the Most successfull bowlers  in test crickets for india, heres is top 10  
भारतीय टीम - फोटो : social media

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज किया। वह टेस्ट क्रिकेट में 300 टेस्ट विकेट लेने वाले छठे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 98 मैचों में यह कमाल किया है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं टेस्ट क्रिकेट में कौन हैं सबसे सफल गेंदबाज और शीर्ष में 10 में कौन कौन हैं शामिल?


 

who is the Most successfull bowlers  in test crickets for india, heres is top 10  
अनिल कुंबले

1. अनिल कुंबले 
टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल भारतीय गेंदबाज के रूप पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले का नाम आता है। कुंबले ने 29.66 की औसत से 132 मैचों में 619 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट 74/10 है।

2. कपिल देव
दूसरे नंबर पर 1983 विश्व विजेता टीम के कप्तान कपिल देव हैं। इस पूर्व तेज गेंदबाज ने 29.65 की औसत से 131 मैचों में 434 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट 83/9 है।

who is the Most successfull bowlers  in test crickets for india, heres is top 10  
रवि अश्विन - फोटो : ट्विटर @ICC

3. हरभजन सिंह
लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज है। उन्होंने 103 मैचों में 32.46 की औसत से 417 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट 84/8 रहा है।
 
4. आर अश्विन
टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में दोनों पारियों में कुल मिलाकर नौ विकेट चटकाए। इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 386 विकेट दर्ज हो गया। उन्होंने 75* मैचों में यह कमाल किया है। इस दौरान उनका बेस्ट 59/7 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
who is the Most successfull bowlers  in test crickets for india, heres is top 10  
इशांत शर्मा - फोटो : ट्विटर

5. जहीर खान
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने 92 मैचों में 32.95 की औसत से 311 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट 87/7 रहा है। 

6. इशांत शर्मा
तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने 98* मैचों में 32.25 की औसत से 300 विकेट चटकाए हैं। 32 वर्षीय तेज गेंदबाज इशांत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट करियर का 300 विकेट भी पूरा कर लिया। चेन्नई टेस्ट में उन्होंने डैन लॉरेंस को एलबीडब्ल्यू करने के साथ यह उपलब्धि हासिल की। बता दें कि टेस्ट में इशांत का बेस्ट 74/7 है। 

विज्ञापन
who is the Most successfull bowlers  in test crickets for india, heres is top 10  
भागवत चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

7. बिशन सिंह बेदी
बाएं-हाथ के पूर्व स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने टेस्ट क्रिकेट में 67 मैचों में 28.71 की औसत से 266 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट 98/7 रहा है।

8. भागवत चंद्रशेखर
भागवत चंद्रशेखर भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज रहे हैं। इस पूर्व स्पिन गेंदबाज ने 16 साल के करियर में 58 टेस्ट खेले और 242 विकेट चटकाए। उन्होंने 16 बार पांच विकेट और दो बार मैच में 10 विकेट भी हासिल किए। इस दौरान उनका 78/9 रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed