सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां कब, क्या वायरल होने लगेगा, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। इन दिनों शादी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है और लोग इस वीडियो को देखना काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद इतना तो तय है कि आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।
Viral Video: शादी में फोटोशूट के नाम पर कैमरामैन ने किया कुछा ऐसा कि दूल्हे ने जड़ दिया थप्पड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, यह वीडियो एक सामान्य शादी का ही है, जब स्टेज पर कैमरामैन दूल्हा-दुल्हन की फोटो ले रहा था। वीडियो में आप देखेंगे कि फोटोग्राफर स्टेज पर दुल्हन की तस्वीरें ले रहा होता है और दूल्हा बगल में खड़ा रहता है। फोटोशूट के दौरान ही फोटोग्राफर दुल्हन के नजदीक आकर उसके चेहरे को पकड़कर पोज बताने लगा। इस दौरान बगल में खड़े दूल्हे को फोटोग्राफर के ऊपर गुस्सा आ गया और उसने फोटोग्राफर को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
आमतौर पर शादी के समय लड़कियां शांत रहती हैं, लेकिन यहां पर दुल्हन ये सब देखने के बाद जोर-जोर से हंसने लगती है। इस सबसे फोटोग्राफर भी हक्का-बक्का रह जाता है, वहीं दूल्हा भी बाद में हंसने लगता है। हालांकि, वीडियो कब और कहां का है, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
I just love this Bride 👇😛😂😂😂😂 pic.twitter.com/UE1qRbx4tv
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। कुछ लोग इस वीडियो को देखने के बाद प्रैंक बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग दूल्हे के बर्ताव को बुरा बता रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।
The Wife is #Legend 😅
— Neeraj_Bhai Baitha Hai (@gargneeraj92) February 6, 2021
One good thing about this video is that they are all took handled the situation maturely. They all laughed together thereafter ! https://t.co/i5aAmb5iPg
Thanks to the bride for handling the situation and not letting the camera man feel bad.
— Biswajit (@bisuhoney) February 5, 2021