फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MSME For Bharat: Mohammad Kaif speaks on giving ODI captaincy to Shubman Gill from Rohit Sharma

MSME For Bharat: 'मैं गिल को कप्तानी सौंपने के खिलाफ हूं', शुभमन को वनडे टीम का कप्तान बनाए जाने से नाखुश कैफ

Thu, 09 Oct 2025 06:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 09 Oct 2025 06:08 PM IST
सार

अमर उजाला की तरफ से नई दिल्ली के भारत मंडपम में एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव, एक्सपो व एवं अवार्ड्स 2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी पहुंचे, जिन्होंने शुभमन गिल को वनडे टीम की कप्तानी सौंपे जाने पर बात की।

विज्ञापन
MSME For Bharat: Mohammad Kaif speaks on giving ODI captaincy to Shubman Gill from Rohit Sharma
मोहम्मद कैफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को नई दिशा देने, उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए सशक्त बनाने और 'वोकल फॉर लोकल' के विजन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अमर उजाला नई दिल्ली के भारत मंडपम में एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव, एक्सपो व एवं अवार्ड्स 2025 का आयोजन कर रहा है। समारोह में उद्योग, मनोरंजन और एमएसएमई जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं जिनमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी शामिल रहे। उन्होंने इस दौरान भारतीय वनडे टीम की कप्तानी में हुए बदलाव पर चर्चा की।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे टीम की कमान संभालेंगे गिल 
गिल इस महीने होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय वनडे टीम की कमान संभालेंगे। रोहित भी इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले गिल को रोहित की जगह टेस्ट टीम की कमान भी सौंपी गई थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्तूबर से होगी। गिल फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिल को वनडे टीम की कमान सौंपे जाने से खफा हुए कैफ
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के इस फैसले पर मोहम्मद कैफ ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि गिल को अभी और सीखना चाहिए था। कैफ ने अमर उजाला से कहा, 'अगर आप जिम जा रहे हैं तो एक साल में बॉडी नहीं बनती। अगर रोहित शर्मा का एग्जामपल दें तो वे 33 साल में कैप्टन बने। तीन साल कैप्टन रहे। आते ही इंडिया को उन्होंने रिजल्ट दिया। लोग जल्दबाजी करते हैं। रोहित ने 16 मैचों में कप्तानी करी और 15 मैच जीते। शुभमन को कप्तानी सौंपने की खिलाफत करता हूं। उन्हें अभी और सीखना चाहिए था। अचानक से उनपर वर्कलोड बढ़ा दिया गया है। मेरा मानना है कि उन्हें रोहित शर्मा की कप्तानी के अंदर और वक्त बिताना चाहिए था। ताकि उन्हें बेहतर रिजल्ट मिलते।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed