फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Navjot Sidhu expressed that Virat Kohli reconsider the timing of his decision to step down from Tests

Virat Kohli: 'उनका इरादा सही, समय गलत', विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास की खबरों पर सिद्धू ने रखी राय

Sun, 11 May 2025 03:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 11 May 2025 03:58 PM IST
सार

सिद्धू का कहना है कि कोहली का टेस्ट में युवाओं को मौका देने का इरादा सही है, लेकिन इंग्लैंड दौरे से पहले इस तरह का फैसला लेने का समय गलत है।

विज्ञापन
Navjot Sidhu expressed that Virat Kohli reconsider the timing of his decision to step down from Tests
विराट कोहली - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने विराट कोहली के टेस्ट संन्यास लेने की खबरों पर अपनी राय रखी है। सिद्धू का कहना है कि कोहली का टेस्ट में युवाओं को मौका देने का इरादा सही है, लेकिन इंग्लैंड दौरे से पहले इस तरह का फैसला लेने का समय गलत है। मीडिया रिपोर्ट में यह खबर चल रही है कि कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को यह सूचित कर दिया है कि वह टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं। 
विज्ञापन

बीसीसीआई अधिकारियों ने विचार करने कहा 
ऐसी भी खबरें है कि बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों ने उनसे अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए कहा है। भारत को जून में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के अगले चक्र की शुरुआत करेगा। कोहली अगर अपना फैसला नहीं बदलते हैं तो यह भारत के लिए दोहरा झटका होगा क्योंकि हाल ही में रोहित शर्मा ने भी टेस्ट से संन्यास का फैसला किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू बोले- इंग्लैंड में महत्वपूर्ण होगा प्रदर्शन 
सिद्धू ने कहा कि कोहली को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने फैसले के समय पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि 36 वर्षीय कोहली का प्रदर्शन इंग्लैंड में भारत के लिए महत्वपूर्ण होगा। सिद्धू ने कहा, कोहली का फैसला कि वह टेस्ट से संन्यास लेना चाहते हैं। इसने क्रिकेट की दुनिया में हड़कंप मचा दिया है। उनका इरादा सही है कि पुराने क्रम को बदलना चाहिए और नए लोगों को मौका देना चाहिए। लेकिन समय सही नहीं है क्योंकि आने वाले दिनों में भारत की प्रतिष्ठता का सवाल है। 
विज्ञापन

सिद्धू ने कहा, हम एक ऐसे दौरे पर जा रहे हैं जो अन्य टेस्ट खेलने वाले देशों के लिए भी सबसे कठिन अग्निपरीक्षा है। मैं क्यों कहता हूं कि कोहली इंग्लैंड में हमारे लिए कवच साबित हो सकते हैं? क्योंकि उनके पास अनुभव है, खासकर रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद। आप इंग्लैंड में अनुभवहीन टीम नहीं भेज सकते। 

लारा ने भी की थी संन्यास नहीं लेने की अपील 
सिद्धू से पहले वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने भी कहा था कि टेस्ट क्रिकेट को कोहली की जरूरत है और उन्हें अभी संन्यास नहीं लेना चाहिए। टेस्ट क्रिकेट में 400 रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज लारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया और कहा कि कोहली अपने शेष टेस्ट करियर में 60 के औसत से बल्लेबाजी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed