IND 1st Inning
346/4 (89 ov)
Dhruv Jurel 8(9)*
Devdutt Padikkal 164 (226)
Day 2 - Session 2, India elected to bat
{"_id":"61cfdf6200716e06b550e83d","slug":"new-year-celebration-ranveer-singh-dances-with-ravi-shastri-in-new-year-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"New Year Celebration Video: नए साल की पार्टी में रवि शास्त्री ने रणवीर सिंह के साथ किया डांस, शास्त्री ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
New Year Celebration Video: नए साल की पार्टी में रवि शास्त्री ने रणवीर सिंह के साथ किया डांस, शास्त्री ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं
Sat, 01 Jan 2022 10:28 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:28 AM IST
सार
रणवीर सिंह और रवि शास्त्री ने नए साल की पार्टी में जमकर डांस किया। रवि शास्त्री ने इस पार्टी का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें दोनों जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
रवि शास्त्री और रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व कोच और दिग्गज खिलाड़ी रवि शास्त्री क्रिकेट के अलावा अपने मस्ती भरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर वो फोटो या वीडियो पोस्ट करते रहते हैं, जिसमें उनका यह अंदाज सामने आता है। नए साल के मौके पर भी शास्त्री ने एक ऐसा ही विडियो शेयर किया है, जिसमें वो रणवीर सिंह के साथ मस्ती भरा डांस कर रहे हैं। इसके साथ ही गाना बज रहा है, हम बने तुम बने एक दूजे के लिए...। इस गाने में रवि शास्त्री और रणवीर सिंह ने बहुत ही मजेदार डांस किया है।
रवि शास्त्री ने इस पार्टी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा। "2022 में जाना कुछ ऐसा होता है...डांस सिखाने के लिए रणवीर सिंह का शुक्रिया। 2022 आप सभी के लिए शानदार, स्वस्थ्य और प्रेरणा वाला साल हो।"
विज्ञापन
कमाल नहीं कर पाई 83
रणवीर सिंह की फिल्म 83 कुछ समय पहले ही सिनेमाघरों में पहुंची है, लेकिन यह फिल्म आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई। 1983 वर्ल्डकप पर आधारित यह फिल्म बड़े सितारों से भरी हुई है और उम्मीद की जा रही थी कि यह रणवीर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ है। यह फिल्म अब तक लगभग 72 करोड़ की कमाई कर पाई है। वहीं उम्मीद की जा रही थी कि यह फिल्म पहले हफ्ते में कम से कम 100 करोड़ की कमाई करेगी।
भारत के सबसे सफल कोच में से एक हैं शास्त्री
भारत के कोच के रूप में रवि शास्त्री का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा है। उनके कार्यकाल में भारत की वह कमजोरी दूर हुई, जो सालों से चली आ रही थी। रवि के कोच रहते भारत की तेज गेंदबाजी बेहतर हुई और शमी, ईशांत और बुमराह की तिकड़ी ने जमकर कमाल मचाया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर टेस्ट सीरीज जीती और इंग्लैंड को भी उसके घर में हराया। हालांकि इस दौरान भारत कोई आईसीसी ट्राफी नहीं जीत सका, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों को उनके घर में हाराना कुछ ऐसा था, जो भारतीय टीम इससे पहले कभी नहीं कर पाई थी।

View this post on Instagram