न्यूजीलैंड ने दोनों ही पारियों में 98 रन पर गंवाए 5 विकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलाबी गेंद के साथ एडिलेड में खेले जा रहे दिन-रात के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड की आधी टीम दोनों ही पारियों में 98-98 रन पर आउट हो गई। साथ ही मैच के पहले दिन जहां 12 विकेट गिरे तो दूसरे दिन 13 विकेट गिर गए यानी 2 दिन के खेल में पूरे 25 विकेट गिरे।
इससे पहले मेजबान ऑस्ट्रेलिया को भी यह मैच रास आता नहीं आया और उसने 116 रन पर ही 8 विकेट गंवा दिए, लेकिन पुछल्ले बल्लेबाजों ने दम दिखाया और टीम को 200 के पार पहुंचाते हुए न सिर्फ 22 रनों की बढ़त दिला दी बल्कि स्कोर भी 224 तक पहुंचा ही दिया।
दूसरे दिन की शुरुआत मेजबान टीम ने अपने कल के स्कोर 2 विकेट पर 54 रन से आगे की, लेकिन दिन के तीसरे ओवर में ही उसे दिन का पहला और पारी का तीसरा झटका एडम वोग्स (13) के रूप में लगा। इसके बाद मिचेल मार्श भी 2 रन बनाकर आउट हो गए। कंगारू टीम के 5 विकेट महज 80 रन पर गिर गए थे।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान स्टीव स्मिथ (53) ने अर्धशतक लगाते हुए टीम को सौ के पार पहुंचा दिया लेकिन पहले सत्र का खेल खत्म होने से पहले ही कंगारू टीम के 8 विकेट गिर चुके थे और स्कोर हुआ था 116 रन। पहली पारी में न्यूजीलैंड भी संघर्ष करते दिखा और उसकी आधी टीम 98 रन पर आउट हो गई थी लेकिन इसके बाद टीम पहली पारी में 202 रन बनाने में सफल रही थी।
गेंदबाजों ने गुलाबी गेंद से किया कमाल, पहले दिन गिरे कुल 12 विकेट
दूसरे दिन के दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट पर 116 रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 224 पर आउट हो गई। विकेटकीपर पीटर नेविल ने तेजी से खेलते हुए 66 रनों की पारी खेली जबकि 10वें नंबर पर आए नाथन ल्योन ने 34 और 11वें नंबर के मिचेल स्टॉर्क ने 24 रन बनाकर टीम को बढ़त दिला दी। पहली पारी के आधार पर कंगारू टीम को 22 रनों की बढ़त हासिल हुई।
इसके बाद न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में भी खराब शुरुआत मिली और उसने पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी 98 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए। जोश हैजलवुड ने 3 और मिचेल मार्श ने 2 विकेट झटककर कीवी टीम की हालत खराब कर दी। पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड को 94 रन की बढ़त हासिल हो चुकी है जबकि उसके पास 5 विकेट ही शेष बचे हैं।
टॉम लाथम (10), मार्टिन गुप्टिल (17), केन विलियम्सन (9), रॉस टेलर (32) और कप्तान ब्रैंडन मैकुलम (20) पवेलियन लौट गए। पहले दिन जहां 12 विकेट गिरे थे वहीं दूसरे दिन 13 विकेट गिरे।
इससे पहले न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक दिन-रात्रि टेस्ट मैच गुलाबी गेंद से शुक्रवार से शुरू हुआ। गुलाबी गेंद से टेस्ट का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा। गेंदबाजों ने गुलाबी गेंद से कमाल दिखाते हुए पहले दिन कुल 12 झटके। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए न्यूजीलैंड की पहली पारी 202 रन पर समेट दी।