फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New zealand vs srilanka, Second test match.

गेंदबाजों ने बनाया टेस्ट मैच को बेहद रोमांचक

Mon, 05 Jan 2015 03:41 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 05 Jan 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
New zealand vs srilanka, Second test match.

दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद श्रीलंका के गेंदबाजों ने फॉर्म में वापसी कर ली है और दूसरे टेस्ट में मेजबान टीम पर लगातार दबाव बनाए हुए हैं।

विज्ञापन


उनकी ही शानदार गेंदबाजी का कमाल है कि श्रीलंका ने दूसरे मैच पर अपना शिकंजा कस लिया है। विलिंगटन में खेले जा रहे टेस्ट मैच में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 253 रन बना लिए थे। पहली पारी में श्रीलंका से 135 रन से पिछड़ने के कारण किवी टीम को अभी सिर्फ 118 रनों की बढ़त हासिल है और उसके पास अभी सिर्फ 5 विकेट शेष हैं।
विज्ञापन


पूर्व कप्तान कुमार संगकारा (203) के दोहरे शतक की बदौलत बेहद खराब शुरुआत से उबरते हुए श्रीलंका की पहली पारी 356 रनों पर सिमट गई थी। श्रीलंका ने अपने 5 विकेट महज 78 रन पर ही गंवा दिए थे, यहां से उबरते हुए टीम ने 300 से ज्यादा रन बनाए । न्यजीलैंड ने पहली पारी में 221 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पारी में लड़खड़ाने के बाद संगकारा ने छठे विकेट के लिए दिनेश चंडीमल के साथ 130 रनों की साझ़ेदारी कर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। इसके बाद पुछल्लों के साथ खेलते हुए संगकारा ने टीम को 300 के पार पहुंचा दिया। ऐसा
चौथी बार हुआ है जब संगकारा ने अपनी टीम के स्कोर में आधे से ज्यादा का योगदान दिया।

श्रीलंकाई गेंदबाजों ने किवी टीम को डाला संकट में

New zealand vs srilanka, Second test match.
दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी बिना किसी नुकसान के 22 रन से आगे खेलना शुरू किया और ओपनिंग जोड़ी ने जल्द ही 75 रनों की साझेदारी कर डाली। नुवान प्रदीप ने हैमिश रदरफोर्ड (40) को कैच आउट कराकर किवी टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद दूसरे ओपनर टॉम लाथम (35) भी आउट हो गए।

दोहरे झटकों से न्यूजीलैंड अभी उबरने की कोशिश कर ही रहा था कि अनुभवी बल्‍लेबाज रॉस टेलर खाता खोले बगैर ही रंगना हेराथ की गेंद पर बोल्ड हो गए। महज 4 रन के अंदर ही अपने शीर्ष 3 बल्लेबाजों को खोने के बाद किवी टीम बैकफुट पर आ गई थी लेकिन केन विलियम्सन ने कप्तान ब्रैंडन मैकुलम के साथ चौथे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी कर टीम को कुछ देर तक स्थिर किया लेकिन कप्तान 22 रन बनाकर आउट हो गए।

हालांकि दूसरे पर टिके विलियम्सन ने टीम की उम्मीद को बनाए रखा, उन्‍होंने छठे विकेट के लिए बेन बाटलिंग (48) के साथ 94 रनों की उपयोगी साझेदारी कर टीम ढाई सौ के पार पहुंचाया साथ ही टीम की बढ़त सौ रनों से ज्यादा कर दी। विलियम्सन 117 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। जेम्स नीशाम 19 रन बनाकर प्रदीप की गेंद पर आउट हो गए। प्रदीप ने दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के 3 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed