फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8 साल पहले आज ही विश्व विजेता बनी थी टीम इंडिया, खत्म हुआ था 28 साल का सूखा

Tue, 02 Apr 2019 01:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 02 Apr 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
On this day 2 april 2011 when Indian cricket team wins odi world cup for second time
विश्व कप 2011 - फोटो : सोशल मीडिया

2 अप्रैल 2011, यानी आज से ठीक 8 साल पहले का वो दिन जब हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया था। वो जीत कोई भारतीय नहीं भूला होगा। 2011 की देर शाम भारत 28 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बना था। आज उसी ऐतिहासिक लम्हें को 8 साल पूरे हुए।

On this day 2 april 2011 when Indian cricket team wins odi world cup for second time

भारत ने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। भारतीय टीम की इस शानदार जीत का गवाह मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम बना था। टीम इंडिया ने जहां सेमीफाइनल में अपने चिर-प्रतिद्विंदी पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी तो श्रीलंका न्यूजीलैंड को पटकते हुए फाइनल पहुंचा था।

On this day 2 april 2011 when Indian cricket team wins odi world cup for second time

इस खिताबी मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 274 रन बनाए थे। महेला जयवर्धने ने 103 रन की कप्तानी पारी खेली थी। जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही थी और उसने 31 रन पर दो विकेट खो दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
On this day 2 april 2011 when Indian cricket team wins odi world cup for second time

वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर जैसे बड़े नाम पवेलियन लौट चुके थे। तीसरे विकेट के लिए गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच 83 रन की अहम पार्टनरशिप हुई। जल्द ही युवा विराट कोहली भी आउट हो गए। टीम मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन आज इतिहास रचा जाने वाला था। 

विज्ञापन
On this day 2 april 2011 when Indian cricket team wins odi world cup for second time

फैंस को अब युवराज सिंह से उम्मीदें थी, लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खुद को बल्लेबाजी में प्रमोट किया। इसके बाद चौथे विकेट के लिए धोनी ने गंभीर के साथ मिलकर जीत की स्क्रिप्ट लिखनी शुरू की। दोनों ने मिलकर 109 रन जोड़े। सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन तभी गंभीर 97 रन पर क्लीन बोल्ड हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed