सब्सक्राइब करें

10 साल पहले इतिहास रचने से चूके थे सहवाग, कोई भी आजतक नहीं तोड़ पाया यह रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 04 Dec 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
On This Day in 2009, Virender Sehwag fell seven short away to hit his third triple century
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : सोशल मीडिया

आज ही के दिन 10 साल पहले टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इतिहास रचने से चूक गए थे। 4 दिसंबर 2009 को वह ऐसे रिकॉर्ड बनाने से चूक गए थे, जिसे आज तक कोई नहीं बना सका। 


 

Trending Videos
On This Day in 2009, Virender Sehwag fell seven short away to hit his third triple century
विरेंद्र सहवाग - फोटो : self

दरअसल, साल 2009 में सहवाग श्रीलंका के खिलाफ तिहरा शतक बनाने से चूक गए थे। अगर वह एक बार 300 रन बना देते तो तीन तिहरा शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाते। टेस्ट क्रिकेट में डॉन ब्रैडमैन, ब्रायन लारा, क्रिस गेल और वीरेंद्र सहवाग के नाम दो-दो तिहरा शतक हैं, लेकिन तीन ट्रिपल सेंचुरी अब तक किसी के नाम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
On This Day in 2009, Virender Sehwag fell seven short away to hit his third triple century
सहवाग का तिहरा शतक - फोटो : ट्विटर

उस मुकाबले में सहवाग इतिहास रचने से महज सात रन से दूर रह गए थे। मुंबई में खेले गए इस मुकाबले में सहवाग 254 गेंदों में 40 चौके और सात छक्के की मदद से 293 रन बनाए थे। इसके आगे खेलते कि श्रीलंका के महान दिग्गज मुथैया मुरलीधरन ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपक लिया।

On This Day in 2009, Virender Sehwag fell seven short away to hit his third triple century
मरलीधरन - फोटो : इंडेंपेंडेट

सहवाग के आउट होने पूरे मैदान में सन्नाटा छा गया। फैंस में निराशा छा गई। मैच के दूसरे दिन सहवाग 284 बनाकर नाबाद रहे थे। इसके अगले यानी तीसरे दिन फैंस को उम्मीद थी कि सहवाग तिहरा शतक जड़ देंगे, लेकिन ऐसा हो न सका और सहवाग इतिहास रचने से महज सात रन दूर रह गए।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed