सब्सक्राइब करें

इंद्रदेव भी पाकिस्तान से रूठे, श्रीलंका के खिलाफ पहला वन-डे रद्द होने से डरा पाकिस्तान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 28 Sep 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
Pakistan, Sri Lanka agree to postpone 2nd ODI after Karachi Rain, Cricket News
पाकिस्तान - फोटो : ट्विटर

लगभग 10 साल बाद कोई टीम पाकिस्तान दौरे पर पहुंची है। 27 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान को ऐतिहासिक मैच खेलना था, लेकिन लगातार बारिश के चलते यह मैच रद्द हो गया। अब तीन मैच की वन-डे सीरीज को बचाने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक नया रास्ता निकाला है।

Trending Videos
Pakistan, Sri Lanka agree to postpone 2nd ODI after Karachi Rain, Cricket News
नेशनल स्टेडियम - फोटो : ट्विटर

पीसीबी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलक रविवार को होने वाले दूसरे वन-डे की तारीख बदल दी है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वन-डे रविवार की जगह सोमवार को खेला जाएगा। दरअसल, कराची की तेज बारिश के चलते पाकिस्तान के नेशनल स्टेडियम के मैदान को काफी नुकसान पहुंचा है, जिसे पूरी तरह सही करने में कम से कम दो दिन लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan, Sri Lanka agree to postpone 2nd ODI after Karachi Rain, Cricket News
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर

पीसीबी के डायरेक्टर जाकिर खान ने कहा- 'इस हफ्ते हुई भारी बेमौसमी बरसात की वजह से हमें सीरीज का कार्यक्रम बदलना पड़ा है। हम श्रीलंका क्रिकेट के शुक्रगुजार हैं जो शेड्यूल बदलने के लिए राजी हो गए हैं, हमें उम्मीद है कि आने वाले मुकाबलों में बारिश का खलल नहीं पड़ेगा।'

Pakistan, Sri Lanka agree to postpone 2nd ODI after Karachi Rain, Cricket News
आईसीसी - फोटो : social Media

मैच की बदली हुई तारीख की जानकारी देते हुए आईसीसी ने चुटकी भी ली। आईसीसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'क्या आपने कभी भी ऐसा सुना है कि कहीं पर इतनी भारी बारिश हुई हो, जिसने दो दिन बाद का मैच ही धो दिया हो।'

विज्ञापन
Pakistan, Sri Lanka agree to postpone 2nd ODI after Karachi Rain, Cricket News
बारिश से धुला मैच - फोटो : ट्विटर

इसके साथ ही आईसीसी ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाल दूसरा वनडे मैच की तारीख को बदला गया है। अब यह मैच रविवार 29 सितंबर की बजाए सोमवार 30 सितंबर को खेला जाएगा। जबकि तीनों टी-20 मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed