फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Super League 2025 will take place from April 11 to May 18 clashing with the Indian Premier League

PSL: पीसीबी ने पाकिस्तान सुपर लीग का कार्यक्रम जारी किया, आईपीएल से होगा टकराव; कब से शुरू होगा टूर्नामेंट?

Fri, 28 Feb 2025 07:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 28 Feb 2025 07:21 PM IST
सार

पीएसएल के 10वें संस्करण का पहला मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में गत चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड और दो बार के चैंपियन लाहौर कलंदर्स के बीच खेला जाएगा। लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम 13 मैचों की मेजबानी करेगा, जिसमें दो एलिमिनेटर और 18 मई को होने वाला फाइनल शामिल है।

विज्ञापन
Pakistan Super League 2025 will take place from April 11 to May 18 clashing with the Indian Premier League
पाकिस्तान सुपर लीग - फोटो : PSL

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को अपनी घरेलू टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के 10वें संस्करण का कार्यक्रम जारी किया। पीएसएल का आगामी संस्करण 11 अप्रैल से शुरू होगा। दिलचस्प बात यह है कि पीएसएल का आयोजन उसी समय हो रहा है जब आईपीएल 2025 खेला जाएगा। आईपीएल 22 मार्च से 25 मई के बीच आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

पीएसएल के 10वें संस्करण का पहला मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में गत चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड और दो बार के चैंपियन लाहौर कलंदर्स के बीच खेला जाएगा। लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम 13 मैचों की मेजबानी करेगा, जिसमें दो एलिमिनेटर और 18 मई को होने वाला फाइनल शामिल है। पीएसएल में रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 13 मई को क्वालिफायर एक सहित 11 मैच होंगे। कराची का नेशनल बैंक स्टेडियम और मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम प्रत्येक पांच पांच मैचों की मेजबानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल से टकराव का दिखेगा असर 
देखना दिलचस्प होगा कि जो खिलाड़ी आईपीएल और पीएसएल दोनों में खेलते हैं वो इस तरह मैनेज करेंगे, लेकिन इतना तय है कि फ्रेंचाइजी की योजना प्रभावित होगी। इससे पहले भी आईपीएल के साथ टकराव के चलते पीएसएल को विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर परेशानी उठानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed