{"_id":"5df6245e8ebc3e87b07064b9","slug":"pakvsl-abid-ali-created-history-becomes-1st-cricketer-to-score-century-in-odi-and-test-debut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PAKvSL: 32 वर्ष की उम्र में आबिद अली ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, डेब्यू मैच में शतक जड़कर किया कमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAKvSL: 32 वर्ष की उम्र में आबिद अली ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, डेब्यू मैच में शतक जड़कर किया कमाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 15 Dec 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आबिद अली
- फोटो : ट्विटर
Link Copied
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज आबिद अली ने रविवार को इतिहास रच दिया है। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के आखिरी दिन आबिद ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए आबिद ने अपना पहला शतक जड़ दिया, उन्होंने इससे पहले वनडे में भी डेब्यू मैच में शतक जड़ा था।
Trending Videos
2 of 4
आबिद अली
- फोटो : pti
इसी के साथ अब आबिद क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिसने अपने वनडे और टेस्ट क्रिकेट के डेब्यू मैच में शतक लगाया है। पाकिस्तान के लाहौर में जन्में आबिद ने इसी साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दुबई में डेब्यू किया था और अपने पहले ही मैच में 119 गेंदों में 112 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
श्रीलंका vs पाकिस्तान
- फोटो : ट्विटर
दस साल बाद पाकिस्तानी जमीन पर खेले जा रहा टेस्ट मैच खराब मौसम की मार चढ़ गया और पांचवें दिन मैच ड्रा के साथ खत्म हुआ। मैच में श्रीलंका की तरफ से धनंजय डी सिल्वा और पाकिस्तान की तरफ से आबिद अली और बाबर आजम ने शतक लगाए। मैच में चार दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया लेकिन पांचवें दिन दोनों ही टीमों ने एक-एक पारी खेली।
4 of 4
babar azam
आखिरी दिन श्रीलंकाई टीम ने अपनी पहली पारी 308/6 पर घोषित की, उसके बाद पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 90 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिया। हालांकि उसके बाद टेस्ट में डेब्यू कर रहे आबिद अली ने 201 गेंदों में नाबाद 109 और बाबर आजम ने 128 गेंदों में 102 रन बनाए और दोनों ने मिलकर बड़ी साझेदारी की। लेकिन दिन का खेल खत्म होने के साथ ही मैच को ड्रा पर खत्म किया गया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।