साल 2019 अब खत्म होने वाली है, भारतीय क्रिकेट के लिहाज से देखें तो यह साल टीम इंडिया के लिए मिला-जुला रहा। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार को छोड़ दिया जाए तो भारतीय टीम ने विराट कोहली की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि टीम के कई स्टार खिलाड़ियों को चोट की वजह से क्रिकेट से दूर होना पड़ा। जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और भुवनेश्वर कुमार और आखिरी वक्त में शिखर धवन जैसे कई स्टार खिलाड़ी चोट का शिकार हुए और टीम से बाहर हो गए।
भारत की तरफ से 2019 में आठ खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, कोई बना हीरो तो कोई साबित हुआ फिसड्डी
शाहबाज नदीम:
घरेलू मैचों में झारखंड की तरफ से खेलने वाले 30 वर्षीय नदीम को अक्तूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका मिला था। 100 से अधिक प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके इस स्पिन गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया था। मैच की दोनों पारियों में नदीम ने चार विकेट लिए थे। हालांकि इसके बाद उन्हें फिर से टीम में जगह नहीं मिल पाई।
मोहम्मद सिराज:
हैदराबाद के 25 वर्षीय तेज गेंदबाज सिराज को आईपीएल में बढ़िया प्रदर्शन का लाभ मिला और दो साल पहले टी-20 में डेब्यू करने के बाद उन्हें इसी साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में डेब्यू करने का मौका मिला। हालांकि उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा और उन्होंने अपनी दस ओवर की गेंदबाजी में बिना कोई विकेट के 76 रन दे डाले। इसके बाद उन्हें टीम में दोबारा जगह नहीं मिल पाई।
विजय शंकर:
वर्ल्ड कप में थ्री-डी खिलाड़ी के नाम से चर्चा में रहे ऑलराउंडर विजय शंकर को इसी साल जनवरी में भारतीय टीम की तरफ से वनडे में डेब्यू करने का मौका मिला। साल 2018 में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में डेब्यू करने वाले विजय ने मेलबर्न में 18 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया। हालांकि उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला और गेंदबाजी में भी उन्होंने छह ओवर में बिना किसी विकेट के 23 रन दिए। विजय ने इसके बाद 12 मैच खेले और 223 रन बनाने के साथ चार विकेट भी लिए।
शुभमन गिल:
अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले 20 वर्षीय शुभमन गिल को भी इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला। हैमिलटन में खेले गया यह मुकाबला गिल और भारत दोनों के लिए बहुत बुरा रहा। मैच में टीम इंडिया जहां 92 रन पर ही ढेर हो गई वहीं गिल ने मैच में 21 गेंदों में नौ रन बनाए।

कमेंट
कमेंट X