सब्सक्राइब करें

PCB चीफ का विवादित बयान, कहा- पाकिस्तान से ज्यादा खतरा हिंदुस्तान में

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 23 Dec 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
PCB Chief Ehsan Mani says India a Far Greater Security Risk than Pakistan
एहसान मनी, पीसीबी अध्यक्ष - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एहसान मनी ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद सोमवार को कहा कि भारत में उनके देश से 'अधिक सुरक्षा खतरा' है। श्रीलंका की क्रिकेट टीम पर 2009 में हुए आतंकवादी हमले के 10 साल बाद पाकिस्तान ने घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज का आयोजन किया। इस दौरान किसी भी बड़ी टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया।


 

Trending Videos
PCB Chief Ehsan Mani says India a Far Greater Security Risk than Pakistan
एहसान मनी

मनी ने 'क्रिकेट पाकिस्तान डॉट कॉम डॉट पीके' से कहा, 'हमने यह साबित किया कि पाकिस्तान सुरक्षित है, अगर कोई टीम यहां नहीं आ रही है तो उसे साबित करना होगा कि पाकिस्तान असुरक्षित है। आज के समय में पाकिस्तान की तुलना में भारत में सुरक्षा का ज्यादा खतरा है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
PCB Chief Ehsan Mani says India a Far Greater Security Risk than Pakistan
ehsan mani

आईसीसी के इस पूर्व अध्यक्ष ने श्रीलंका के पाकिस्तान दौरे को महत्वपूर्ण मोड़ करार दिया। उन्होंने कहा, 'श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के सफल आयोजन के बाद अब किसी को भी पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था पर संदेह नहीं करना चाहिए। यह पाकिस्तान में टेस्ट क्रिकेट के पुनरुद्धार के लिए महत्वपूर्ण मोड़ है। दुनिया भर में पाकिस्तान की सकारात्मक छवि बनाने में मीडिया और प्रशंसकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।'

PCB Chief Ehsan Mani says India a Far Greater Security Risk than Pakistan
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : social media

पाकिस्तान को अब तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैचों के लिए जनवरी में बांग्लादेश की मेजबानी करनी है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने हालांकि कहा है कि वे सुरक्षा करणों से पांच दिवसीय मैच नहीं खेलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed