{"_id":"67e296d5768a67af440fc0e0","slug":"pitch-invader-who-breached-security-to-meet-virat-kohli-during-ipl-2025-match-opened-up-on-his-interaction-2025-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: 'भाग जा...', सुरक्षा घेरा तोड़कर पैर छूने वाले प्रशंसक को कोहली ने दी ऐसी प्रतिक्रिया; हुआ खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: 'भाग जा...', सुरक्षा घेरा तोड़कर पैर छूने वाले प्रशंसक को कोहली ने दी ऐसी प्रतिक्रिया; हुआ खुलासा
Tue, 25 Mar 2025 05:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 25 Mar 2025 05:13 PM IST
सार
केकेआर और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला कोलकाता में हुआ था जिसमें मैच के दौरान एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर विराट कोहली से मिलने पहुंचा था।
विज्ञापन
विराट कोहली के करीब पहुंचा प्रशंसक
- फोटो : PTI
Please wait...
विस्तार
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच आईपीएल 2025 के पहले मैच के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर विराट कोहली से मिलने वाले प्रशंसक ने खुलासा किया है। इस प्रशंसक ने बताया है कि जब वह कोहली से मिले तो इस स्टार बल्लेबाज ने क्या प्रतिक्रिया दी थी। केकेआर और आरसीबी के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस स्टेडियम पर 22 मार्च को मुकाबला खेला गया था।
विज्ञापन
फैंस को हिरासत में लिया गया था
मैच के दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। दरअसल, एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर क्रीज पर मौजूद विराट कोहली के करीब पहुंच गया और सीधे उनके पैरों में गिर गया। इसके बाद वह उठा और स्टार खिलाड़ी के गले लग गया। तभी सुरक्षाकर्मियों ने मैदान पर पहुंचकर उसे बल्लेबाज से दूर किया और बाहर ले गए। इस प्रशंसक का नाम ऋतुपार्णो पाखिरा है जिसे बाद में हिरासत में लिया गया था।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: आशुतोष शर्मा ने बताया धोनी की कौन सी सलाह आई काम, मैच फिनिश करने के बारे में कही ये बात

इस प्रशंसक ने बताया कि सुरक्षा घेरा तोड़कर कोहली से मिलने पर उनकी प्रतिक्रिया क्या था। उन्होंने बताया कि कोहली ने उनसे जल्दी भागने को कहा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रशंसक ने कहा, जैसे ही मैंने कोहली के पैर छूए उन्होंने मुझसे मेरा नाम पूछा और कहा जल्दी से भाग जा। उन्होंने इसके बाद सुरक्षाकर्मियों से मुझे नहीं मारने के लिए भी कहा।
आरसीबी ने जीता था मुकाबला
आरसीबी और केकेआर के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु ने जीता था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता टीम ने अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन की शतकीय साझेदारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 16.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 177 रन बनाए और सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया था। फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी हुई। इस मुकाबले में किंग कोहली ने 30 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 56वां पचासा पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आए और टीम को जीत दिलाने में सफल रहे। कोहली अपने 400वें टी20 में 59 रन बनाकर नाबाद रहे थे।