फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   preity zinta will cheer up punjab, dhoni against chennai

धोनी सेना के खिलाफ पंजाब का हौसला बढ़ाएंगी डिंपल गर्ल

Wed, 10 Apr 2013 12:53 AM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Apr 2013 12:53 AM IST
विज्ञापन
preity zinta will cheer up punjab, dhoni against chennai

मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मैच में डिंपल गर्ल भी किंग्स इलेवन पंजाब का हौसला बढ़ाने पहुंचेंगी।

विज्ञापन


किंग्स इलेवन पंजाब के सीओओ कर्नल अरविंदर सिंह ने कहा कि प्रीति जिंटा किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा पहला मुकाबला जीतने से काफी उत्साहित हैं।

मोहाली के मुकाबले का रोमांच उठाने के लिए वह बुधवार को पहुंचेंगी।
 
अरविंदर सिंह ने कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ने को तैयार है।

पुणे वॉरियर्स के खिलाफ कांटे का मुकाबला था और इस मुकाबले में टीम की एकाग्रता और लय सामने आ गई।

जहां तक चेन्नई सुपर किंग्स का सवाल है तो पहले भी किंग्स इलेवन पंजाब इस टीम को शिकस्त दे चुकी है। ऐसे में मोहाली में मंगलवार को होने वाला मुकाबला काफी रोमांचक होगा।
विज्ञापन


किंग्स ने किया पेट्रोनास से करार
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने पेट्रोनास लुब्रिकेंट से करार किया है। पेट्रोनास एक लीडिंग लुब्रिकेंट कंपनी है। इसकी लांचिंग के मौके पर पेट्रोनास लुब्रिकेंट के अधिकारी और किंग्स इलेवन पंजाब के सीओओ कर्नल अरविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किंग्स के प्लेयर्स ने की शूटिंग
किंग्स इलेवन पंजाब के सदस्यों ने सुबह के वक्त वीडियो शूटिंग की। सुबह करीब दस बजे से होटल में ही उनकी वीडियो शूटिंग हुई।

दिखेगा किंग्स का जलवा
पिछली बार वीजा की वजह से आईपीएल में भाग नहीं ले सके पाकिस्तानी प्लेयर अजहर महमूद ने कहा कि अबकी बार किंग्स का जलवा आईपीएल में दिखाई देगा।

पहले मैच में पुणे को हराया और अब चेन्नई के खिलाफ तैयारी पूरी है। अबकी बार न तो कोई खिलाड़ी बीमार है न ही कोई बाहर। इसीलिए इस बार पूरा दम दिखाने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed