फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Qualifier-2: When Where and how to watch live streaming of Delhi capitals and SRH

SRHvDC: फाइनल के लिए आज होगी कांटे की टक्कर, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

Sun, 08 Nov 2020 06:02 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 08 Nov 2020 06:02 AM IST
विज्ञापन
Qualifier-2: When Where and how to watch live streaming of Delhi capitals and SRH
दिल्ली कैपिट्ल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला

युवा कप्तान श्रेयस अय्यर इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र में दिल्ली कैपिटल्स को पहली बार फाइनल में ले जाना चाहेंगे तो वहीं डेविड वार्नर 2016 की सफलता को एक बार फिर से दोहराकर SRH को दूसरी बार टीम को चैंपियन बनाने के सपने देख रहे हैं। क्वाफीयर-1 में मुंबई से हारकर दिल्ली को एक और मौका मिला है तो एलिमिनेटर में हैदराबाद ने आरसीबी को हराकर खुद को दूसरा मौका दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन

कब और कहां होगा मैच?

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पिछले चारों मुकाबले करो या मरो के थे लेकिन टीम ने सभी में जीत दर्ज की तो वहीं शुरूआती मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम टूर्नामेंट के आखिरी चरण तक पहुंचते-पहुंचते लय से भटक गई, लेकिन रविवार को अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में यह मुकाबला रोमांच से भरपूर होने की उम्मीद है।

कितने बजे शुरू होगा मैच?

सनराइजर्स की बल्लेबाजी इकाई ने पिछले कुछ मैचों में लय हासिल की है। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ी चिंता उनके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की है। शाम साच बजे टॉस और फिर साढ़े सात बजे से शुरू होने वाली टक्कर में दोनों ही टीम अपनी कमजोरियों को दूर कर मैदान में उतरेंगी।

विज्ञापन

कैसे देखें LIVE मैच

इंडियन प्रीमियर लीग का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क में हो रहा है। हिंदी, अंग्रेजी के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषाओं में भी कमेंट्री जारी है। स्टार स्पोर्ट्स के अलावा हॉटस्टार पर भी मैच का आनंद लिया जा सकता है, इसके अलावा amarujala.com पर लाइव कमेंट्री से बॉल-दर-बॉल की जानकारी भी मिलेगी।

दोनों टीम इस प्रकार है

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), कागिसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस, संदीप लामिछाने, ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, शिमरोन हेटमेयर, एलेक्स केरी, मोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, ललित यादव, अवेश खान, अक्षर पटेल, तुषार देशपांडे, ऋषभ पंत, हर्षल पटेल, कीमो पॉल, अमित मिश्रा, एनरिच नॉर्ट्जे, डैनियल सैम्स।

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडेय, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, ऋधिमान साहा, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जैसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, बी संदीप शर्मा, संजय यादव, फैबियन एलेन, पृथ्वी राज यरा, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज़ नदीम, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टानलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed