{"_id":"67658b8bd8455a47470af6cf","slug":"r-ashwin-is-promising-to-walk-out-with-virat-kohli-at-mcg-after-announcing-his-international-retirement-2024-12-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: क्या फिर ऑस्ट्रेलिया जाएंगे अश्विन? कोहली से एमसीजी में खेलने का वादा किया, प्रशंसक हुए हैरान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: क्या फिर ऑस्ट्रेलिया जाएंगे अश्विन? कोहली से एमसीजी में खेलने का वादा किया, प्रशंसक हुए हैरान
Fri, 20 Dec 2024 08:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 20 Dec 2024 08:52 PM IST
सार
अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट के ड्रॉ होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। संन्यास का एलान करने से पहले अश्विन को ड्रेसिंग रूम में कोहली के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया था।
विज्ञापन
कोहली और अश्विन
- फोटो : Virat Kohli X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के दो दिन के भीतर अपने सोशल मीडिया पोस्ट से सभी को हैरान कर दिया है। कोहली ने अश्विन के लिए भावुक पोस्ट किया था और उसी पर जवाब देते हुए इस पूर्व भारतीय स्पिनर ने पूर्व कप्तान के साथ एमसीजी में खेलने का वादा किया। अश्विन ने कोहली को धन्यवाद देते हुए यह लाइन लिखी जिससे इसकी चर्चा शुरू हो गई कि क्या वह फिर ऑस्ट्रेलिया जाएंगे?
विज्ञापन
संन्यास से पहले कोहली के साथ की थी चर्चा
अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट के ड्रॉ होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। संन्यास का एलान करने से पहले अश्विन को ड्रेसिंग रूम में कोहली के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया था। भारतीय ड्रेसिंग रूम के अंदर हुई बातचीत के अंत में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखे गए थे।

अश्विन के अंतरराष्ट्रीय संन्यास की घोषणा करने के कुछ घंटों बाद कोहली ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट में लिखा था, 'मैं आपके साथ 14 साल तक खेला हूं और जब आपने आज मुझे बताया कि आप संन्यास ले रहे हैं तो मैं थोड़ा भावुक हो गया और उन सभी सालों की यादें मेरे सामने आ गईं जब हम साथ खेले थे। मैंने आपके साथ इस यात्रा का हर पल का आनंद लिया है।' कोहली को जवाब देते हुए अश्विन ने कहा, धन्यवाद दोस्त। जैसा कि मैंने आपको बताया मैं एमसीजी में आपके साथ बल्लेबाजी करने के लिए चलूंगा।
Thanks buddy! Like I told you, I will be walking out with you to bat at the MCG🤗 https://t.co/ebM3j8PPrK
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) December 20, 2024
अश्विन के बयान का मतलब स्पष्ट नहीं
हालांकि यह स्पष्ट नहीं था कि अश्विन का मतलब क्या था। कुछ नेटिजन्स का मानना है कि यह महान ऑफ स्पिनर 2022 टी20 विश्व कप में खचाखच भरे मेलबर्न क्रिकेट मैदान में पाकिस्तान पर जीत में उनकी संक्षिप्त लेकिन अहम साझेदारी का जिक्र कर रहे थे। अश्विन पाकिस्तान के खिलाफ भारत के 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम दो गेंदों पर क्रीज पर कोहली के साथ शामिल हुए थे। भारत को मैच के आखिरी तीन ओवरों में 48 रन बनाने थे जिसमें कोहली ने दमदार प्रदर्शन किया। खेल के अंत में दोनों खिलाड़ी नाबाद थे। कोहली ने 82 रन और अश्विन एक रन बनाकर नाबाद रहे।
अश्विन गुरुवार को चेन्नई पहुंचे और उनके परिवार और दोस्तों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने शानदार करियर के दौरान अश्विन ने 106 टेस्ट मैचों में 37 बार पांच विकेट लेने के साथ कुल 537 विकेट चटकाए और 3,503 रन बनाए।