फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rachin Ravindra said that Virat Kohli late wicket on Day 3 was very crucial for New Zealand in Bengaluru Test

IND vs NZ: रचिन रवींद्र ने विराट कोहली के आउट होने पर दिया बयान, चिन्नास्वामी में अपनी पारी पर भी रखी राय

Fri, 18 Oct 2024 08:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 18 Oct 2024 08:08 PM IST
सार

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने से ठीक पहले ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर कोहली विकेटकीपर को कैच थमा बैठे और उनकी शानदार पारी का अंत हो गया। भारतीय टीम भले ही वापसी करने में सफल रही है, लेकिन अभी भी न्यूजीलैंड से 125 रन पीछे चल रही है।

विज्ञापन
Rachin Ravindra said that Virat Kohli late wicket on Day 3 was very crucial for New Zealand in Bengaluru Test
रचिन रवींद्र - फोटो : BCCI

विस्तार

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने कहा कि विराट कोहली का तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक विकेट हासिल करना कीवी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। 35 वर्षीय कोहली पहली पारी में शून्य पर आउट हुए थे, लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में 70 रन बनाए और सरफराज खान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की। 
विज्ञापन

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने से ठीक पहले ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर कोहली विकेटकीपर को कैच थमा बैठे और उनकी शानदार पारी का अंत हो गया। भारतीय टीम भले ही वापसी करने में सफल रही है, लेकिन अभी भी न्यूजीलैंड से 125 रन पीछे चल रही है। रचिन का मानना है कि कीवी टीम के पास अभी भी जीत हासिल करने का अच्छा मौका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रचिन ने दिन के खेल की समाप्ति के बाद कहा, 'कोहली का विकेट काफी महत्वपूर्ण था क्योंकि वह दिग्गज खिलाड़ी हैं। स्कोरबोर्ड पर अभी भी काफी रन बचे हैं। हमें पता है कि दुनिया में ऐसी चीजें होती रहती है।' कोहली ने आउट होने से पहले एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली थी और वह टेस्ट में नौ हजार रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए थे। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में रचिन ने शानदार बल्लेबाजी की थी। वह भारतीय धरती पर टेस्ट में शतक जड़ने वाले 12 साल में न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बने थे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे रचिन ने 157 गेंदों पर 13 चौकों और चार चौकों की मदद से 134 रन बनाए। उनकी पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 356 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की थी। 

रचिन ने कहा, मैं बस साझेदारी बनाने की कोशिश कर रहा था और साउदी के साथ साझेदारी करने से हमें मदद मिली। चिन्नास्वामी की पिच काफी अच्छी है। इस मैदान पर खेलना काफी सुखद है। मेरे पिता और परिवार का दर्शक दीर्घा में मौजूद रहना भी शानदार था। बंगलुरू में दर्शकों का समर्थन मिलना हमेशा ही अच्छा होता है जिसकी मैं सराहना करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed