फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKR vs RR: रियान पराग ने केकेआर के खिलाफ छह गेंदों पर जड़े छह छक्के, हेटमायर के साथ की शानदार साझेदारी

Sun, 04 May 2025 06:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 04 May 2025 06:56 PM IST
सार

रियान ने एक ओवर में छह छक्के नहीं लगाए, लेकिन लगातार छह छक्के लगाने में सफल रहे। रियान ने 13वां ओवर डालने आए स्पिनर मोईन अली को निशाना बनाया।

विज्ञापन
Rajasthan Royals captain Riyan Parag hit six sixes in six balls against Kolkata Knight Riders KKR vs RR IPL
रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और छह गेंदों पर छह छक्के जड़ दिए। रियान ने एक ओवर में छह छक्के नहीं लगाए, लेकिन लगातार छह छक्के लगाने में सफल रहे। केकेआर ने इस मैच में राजस्थान के सामने जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में राजस्थान के लिए रियान ने कप्तानी पारी खेली। 
Rajasthan Royals captain Riyan Parag hit six sixes in six balls against Kolkata Knight Riders KKR vs RR IPL
रियान पराग - फोटो : PTI
इस तरह लगाए छह छक्के 
रियान ने 13वां ओवर डालने आए स्पिनर मोईन अली को निशाना बनाया। मोईन के इस ओवर की पहली गेंद पर शिमरॉन हेटमायर ने एक रन लिया और स्ट्राइक रियान के पास आई। रियान ने लगातार चार गेंदों पर छक्क लगाया और पांचवीं गेंद वाइड हुई। रियान ने मोईन के ओवर की अंतिम गेंद पर भी छक्का जड़ा। इसके बाद 14वां ओवर डालने वरुण चक्रवर्ती आए और पहली गेंद पर हेटमायर एक रन लिया। फिर स्ट्राइक रियान के पास थी और उन्होंने वरुण की गेंद पर छक्का लगाया। इस तरह रियान ने लगातार छह गेंदों पर छह छक्के जड़े। 
Rajasthan Royals captain Riyan Parag hit six sixes in six balls against Kolkata Knight Riders KKR vs RR IPL
रियान पराग - फोटो : ANI
विशेष सूची में शामिल हुए रियान पराग 
रियान अपनी दमदार बल्लेबाजी के चलते विशेष सूची में शामिल हो गए हैं। रियान आईपीएल के एक ओवर में लगातार पांच छक्के जड़ने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। रियान से पहले क्रिस गेल, राहुल तेवतिया, रवींद्र जडेजा और रिंकू सिंह ऐसा कर चुके हैं। मोईन अली का ओवर केकेआर के लिए काफी महंगा साबित हुआ क्योंकि राजस्थान ने इससे 32 रन निकाले।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए कुलदीप यादव का होगा चयन? इंग्लिश परिस्थितियों में निभा सकते हैं अहम भूमिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Royals captain Riyan Parag hit six sixes in six balls against Kolkata Knight Riders KKR vs RR IPL
रियान पराग - फोटो : IPL
शतक पूरा नहीं कर सके रियान
लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने 71 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हेटमायर और रियान ने साझेदारी की। हेटमायर और रियान पराग के बीच छठे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई। राजस्थान एक समय मुश्किल स्थिति में दिख रही थी, लेकिन रियान और हेटमायर ने टीम को मुश्किल से उबारा। हालांकि, हर्षित राणा ने हेटमायर को आउट कर राजस्थान को छठा झटका दिया और इस साझेदारी को तोड़ा। हेटमायर 23 गेंदों पर एक चौका और छक्के की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, हर्षित ने रियान को भी शतक पूरा नहीं करने दिया। रियान 45 गेंदों पर छह चौके और आठ छक्कों की मदद से 95 रन बनाकर आउट हुए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed