राजस्थान रायल्स के कोच पैडी उपटन ने कहा है कि इंडियन टी-20 लीग मैच में जोस बटलर को मांकड़िंग करके आर अश्विन ने दिखा दिया कि उनका स्तर क्या है। इंडियन टी-20 लीग के 12 साल के इतिहास में बटलर इस तरह से आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने।
अश्विन की हरकत पर गुस्से से लाल हुए राजस्थान के कोच, कड़े शब्दों में लगाई फटकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटलर उस समय 43 गेंद में 69 रन बनाकर खेल रहे थे जब अश्विन ने उन्हें चेतावनी दिए बिना मांकड़िंग से आउट किया। टीवी रिप्ले से जाहिर था कि अश्विन ने गिल्लियां बिखेरने से पहले बटलर के क्रीज से बाहर आने का इंतजार किया।
उपटन ने कहा, 'आर अश्विन ने यह हरकत करके बताया कि वह कैसे इंसान हैं।' उपटन विश्व कप 2011 से पहले भारतीय टीम के मानसिक अनुकूलन कोच थे और अश्विन भी उस टीम का हिस्सा थे।
After Match @josbuttler didn't Respond @ashwinravi99 😩#RRvKXIP #Rashwin #Ashwin #RR #KXIP #josbuttler #Mankad #Mankaded #sport #cricket #HallaBol #AshwinMankads #AshwinShameful #ashwinravi99 #josbuttlerrunout #runout #Mankads pic.twitter.com/3Weq1vRJDS
देखें वीडियो:
उन्होंने कहा, 'मैं आईपीएल के प्रशंसकों पर छोड़ता हूं कि क्या वे इस तरह की चीजें देखना चाहते हैं। हम क्रिकेट जगत पर आर अश्विन की इस हरकत का आंकलन छोड़ते हैं।' उन्होंने कहा, 'हम खेलने उतरे थे , दर्शकों का मनोरंजन करने और क्रिकेट प्रेमियों के सामने नजीर पेश करने उतरे थे। मुझे खुशी है कि मेरे खिलाड़ी इस कसौटी पर खरे उतरे।'
यह पूछने पर कि अश्विन ने जो किया, वह नियमों के विपरीत नहीं था। उन्होंने कहा कि वैधता और खेल भावना दो अलग मसले हैं। उन्होंने कहा, 'नियम और खेल भावना दो अलग मसले हैं। मुझे उम्मीद है कि इंडियन टी-20 लीग के बाकी मैच खेलभावना के दायरे में खेले जाएंगे।'