{"_id":"676b776ba99ae6c3310c9bf3","slug":"ravi-shastri-believes-virat-kohli-steve-smith-eager-to-stage-strong-comeback-in-remaining-two-tests-2024-12-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: शास्त्री को कोहली और स्मिथ से बड़ी पारी खेलने का भरोसा, बोले - रन बनाने के लिए आतुर होंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: शास्त्री को कोहली और स्मिथ से बड़ी पारी खेलने का भरोसा, बोले - रन बनाने के लिए आतुर होंगे
Wed, 25 Dec 2024 08:40 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 25 Dec 2024 08:40 AM IST
सार
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज कोहली ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शतक लगाया था, जबकि स्मिथ ने ब्रिसबेन में खेले गए तीसरे टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ा था। शास्त्री ने कहा कि विलियमसन और रूट ने 2024 में अच्छा प्रदर्शन किया और दोनों क्रमशः छह और चार टेस्ट शतक जड़े, जबकि कोहली और स्मिथ के नाम इस प्रारूप में एक-एक शतक रहा।
विज्ञापन
विराट कोहली-स्टीव स्मिथ
- फोटो : @ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि फैब फोर रैंकिंग में जो रूट और केन विलियमसन से फिलहाल पीछे चल रहे विराट कोहली और स्टीव स्मिथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेष दो मैचों में रन बनाने के लिए आतुर होंगे और विपक्षी टीम के लिए खतरनाक साबित होंगे। कोहली और स्मिथ दोनों ने हाल के दिनों में बल्ले से संघर्ष किया है। दोनों ने हालांकि पांच मैचों की मौजूदा सीरीज के पहले तीन टेस्ट मैचों में एक-एक शतक बनाया है।
विज्ञापन
कोहली-स्मिथ ने मौजूदा सीरीज में लगाए एक-एक शतक
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज कोहली ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शतक लगाया था, जबकि स्मिथ ने ब्रिसबेन में खेले गए तीसरे टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ा था। शास्त्री ने कहा कि विलियमसन और रूट ने 2024 में अच्छा प्रदर्शन किया और दोनों क्रमशः छह और चार टेस्ट शतक जड़े, जबकि कोहली और स्मिथ के नाम इस प्रारूप में एक-एक शतक रहा।
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज कोहली ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शतक लगाया था, जबकि स्मिथ ने ब्रिसबेन में खेले गए तीसरे टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ा था। शास्त्री ने कहा कि विलियमसन और रूट ने 2024 में अच्छा प्रदर्शन किया और दोनों क्रमशः छह और चार टेस्ट शतक जड़े, जबकि कोहली और स्मिथ के नाम इस प्रारूप में एक-एक शतक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू कार्यक्रम में कहा, मुझे लगता है कि मौजूदा फॉर्म के आधार पर कोहली और स्मिथ फैब फोर की रैंकिंग में नीचे खिसक गए हैं। रूट लगातार रन बना रहे हैं और विलियमसन भी बेहतर बल्लेबाजी कर रहे हैं। हैरी ब्रूक पिछले कुछ समय से शानदार रहे हैं और कुछ अन्य युवा खिलाडियों ने भी प्रभावित किया है। ये दोनो हालांकि विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। ऐसी स्थिति में, आप जानते हैं कि वे खतरनाक होंगे क्योंकि वे रन बनाने के लिए आतुर हैं।
शास्त्री बोले - भारत को धैर्य और अनुशासन दिखाने की जरूरत
स्मिथ का स्कोर पांच पारियों में 0, 17, दो, 101 और चार रहा, जबकि कोहली ने 31.50 की औसत से 126 रन बनाए हैं, जिसमें पर्थ टेस्ट में नाबाद 100 रन भी शामिल है। स्मिथ ने ब्रिसबेन टेस्ट में करियर के 33वें शतक के साथ वापसी की थी। शास्त्री का मानना है कि यह दोनों खिलाड़ी अपनी मजबूत मानसिकता से वापसी करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि भारतीयों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में 26 दिसंबर से होने वाले चौथे टेस्ट में धैर्य और अनुशासन दिखाने की जरूरत है।

शास्त्री ने कहा, स्मिथ से आपने देखा कि क्या जरूरत थी। हो सकता है कि शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा हो लेकिन वह रक्षात्मक और अनुशासित बल्लेबाजी के लिए तैयार थे। मैं विराट के साथ भी ऐसा ही सोचता हूं। अगर विराट अनुशासित तरीके से 30, 40 मिनट पार कर लेते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि उन्हें रन बनाने में परेशानी होगी।