सब्सक्राइब करें
SRH Inning
88/2 (9.5 ov)
Ishan Kishan 55(30)*
Heinrich Klaasen 14 (10)
Rajasthan Royals elected to bowl

धोनी जल्द ही वन-डे क्रिकेट को कह सकते हैं अलविदा, कोच शास्त्री का बड़ा खुलासा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 10 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Ravi Shastri says ms dhoni may end his ODI career soon
एमएस धोनी और रवि शास्त्री - फोटो : ट्विटर

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं और अब जल्द ही वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को भी अलविदा कह सकते हैं।


 

Trending Videos
Ravi Shastri says ms dhoni may end his ODI career soon
एमएस धोनी और रवि शास्त्री - फोटो : ट्विटर

शास्त्री ने सीएनएन न्यूज18 से बातचीत के दौरान ऐसा कहा। उन्होंने इंटरव्यू में ऐसे संकेत दिए कि धोनी वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। धोनी ने दिसंबर 2014 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। मुझे लगता है कि उनकी उम्र में बस वो टी-20 प्रारूप में खेलना जारी रखेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Shastri says ms dhoni may end his ODI career soon
एम एस धोनी-रवि शास्त्री-विराट कोहली - फोटो : social Media

उन्होंने आगे कहा, 'धोनी के बारे में मैं एक बात जानता हूं कि वो खुद को कभी टीम पर थोपते नहीं हैं। अगर उन्हें लगता है कि वो खेलना जारी नहीं रख सकते तो टेस्ट क्रिकेट की तरह की कह देंगे कि मैं काफी क्रिकेट खेल चुका हूं। धोनी अगर आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो वो इस प्रारूप में खेलना जारी रख सकते हैं।'

Ravi Shastri says ms dhoni may end his ODI career soon
शास्त्री और धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि धोनी ने अपना आखिरी वन-डे मैच 2019 विश्व कप का सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद से धोनी क्रिकेट से दूर हैं, जिसके बाद से ही लगातार इस तरह की चर्चाएं हो रही हैं कि धोनी जल्द अंतररराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed