{"_id":"69c6a11288201c13a50beda0","slug":"rcb-coach-andy-flower-hail-virat-kohli-says-he-is-looking-at-the-peak-of-his-prowess-ahead-of-ipl-2026-opener-2026-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: 'कोहली अपने खेल के शिखर पर हैं', आरसीबी के कोच फ्लावर का आया बयान; विराट के प्रदर्शन पर कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: 'कोहली अपने खेल के शिखर पर हैं', आरसीबी के कोच फ्लावर का आया बयान; विराट के प्रदर्शन पर कही ये बात
Fri, 27 Mar 2026 08:54 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Fri, 27 Mar 2026 08:54 PM IST
सार
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले से पूर्व आरसीबी के कोच एंडी फ्लावर ने विराट कोहली की प्रशंसा की है। फ्लावर के अनुसार, कोहली रन बनाने के लिए भूखे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने शुक्रवार को कहा कि आईपीएल के 18 साल में विराट कोहली का एक खिलाड़ी के तौर पर नई ऊंचाइयों को छूने का जज्बा और भूख कम नहीं हुई है और वह अभी भी अपने खेल के शिखर पर हैं। कोहली ने पिछले साल आरसीबी के लिए सर्वाधिक 657 रन बनाए जिसकी मदद से टीम ने पहली बार खिताब जीता।
विज्ञापन
फ्लावर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, मैं उसे करीब से (कोहली को नेट्स पर बल्लेबाजी करते) देख रहा हूं। वह अपने खेल के शिखर पर है और सुपर फिट भी हैं। वह जबरदस्त फिट और जीत के लिए भूखे लग रहे हैं। वह हमेशा से पक्का इरादा रखने वाले रहे हैं और मुझे लगता है कि वह जिस मानसिक और भावनात्मक स्थिति में वह हैं, उसमें एक इंसान के तौर पर खुद के साथ बहुत सहज हैं। लेकिन वह एक पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर खुद को आगे बढ़ाने के लिए भी बहुत भूखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूजीलैंड सीरीज के बाद अब खेलने उतरेंगे कोहली
न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के बाद कोहली का यह पहला टूर्नामेंट होगा। फ्लावर ने कहा, हमने इस अंतराल के बारे में बात की है। मुझे शीर्ष खिलाड़ियों को खेलने के अलावा अभ्यास करते देखने में बहुत मजा आता है। जब मैं खेलता था तब मैं सचिन को अभ्यास करते देखता था। अब कोच के तौर पर भी मुझे धुरंधरों को अभ्यास करते देखना अच्छा लगता है। मैने कोहली को अभ्यास करते देखा है और मुझे लगता है कि वह अपने खेल के शिखर पर हैं। उन्हें पता है कि वह कम क्रिकेट खेल रहें हैं, लेकिन वह अभी भी अपने खेल के शीर्ष पर हैं।