फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs GT IPL 2026 Final: Virat Kohli Catch Out Controversy Umpire DRS Shubman Gill

मैच के दौरान क्यों बिफरे कोहली?: कैच आउट के फैसले पर आगबबूला हुए विराट, कैसे मिला जीवनदान; जानें पूरा मामला

Sun, 31 May 2026 11:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 31 May 2026 11:51 PM IST
सार

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के फाइनल में दमदार बल्लेबाजी कर टीम को लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब दिलाया। हालांकि, मैच के दौरान वह अपने कैच आउट को लेकर बिफर गए। बहस के बाद मैदानी अंपायर ने तीसरे अंपायर के पास जाने का फैसला किया और कोहली नॉटआउट करार दिए गए। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन
RCB vs GT IPL 2026 Final: Virat Kohli Catch Out Controversy Umpire DRS Shubman Gill
आईपीएल 2026 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान बिफर गए। कोहली ने इस मैच में दमदार बल्लेबाजी की और नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम को खिताबी जीत दिलाई। आरसीबी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। हालांकि, मैच में माहौल उस वक्त गर्म हो गया जब शुभमन गिल ने कोहली का कैच पकड़ा, लेकिन विराट को यकीन था कि गेंद मैदान को छू गई और वह नॉटआउट हैं। 
विज्ञापन

RCB vs GT IPL 2026 Final: Virat Kohli Catch Out Controversy Umpire DRS Shubman Gill
विराट कोहली - फोटो : PTI
गुजरात के सामने डटे रहे कोहली
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीता। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी के लिए कोहली के साथ वेंकटेश अय्यर पारी की शुरुआत करने उतरे। वेंकटेश इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे। इन दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से खेलना शुरू किया और गुजरात के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। वेंकटेश और कोहली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई, लेकिन पांचवें ओवर में मोहम्मद सिराज ने वेंकटेश को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वेंकटेश 16 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (1), कप्तान रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पांड्या (1) के विकेट गंवाए। आरसीबी ने 91 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे और लग रहा था कि यहां से गुजरात मैच फंसा सकती है, लेकिन सामने कोहली खड़े थे और उन्होंने गुजरात के गेंदबाजों का बेहतरीन तरीके से सामना किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कैच को लेकर भिड़े कोहली
कोहली और डेविड के बीच पांचवें विकेट के लिए 31 गेंदों पर 41 रनों की साझेदारी हुई। अरशद खान ने डेविड को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा जो 17 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। कोहली इसके बाद भी अपनी पारी आगे बढ़ाते रहे। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर कोहली ने अरशद खान की गेंद को हवा में खेला, लेकिन गिल ने शॉर्ट मिडऑफ पर कैच लपका। अंपायर ने आउट दिया, लेकिन कोहली को यकीन था कि गेंद मैदान से छू गई है। कोहली आक्रामक अंदाज में आगे बढ़े और उन्होंने तीसरे अंपायर के पास जाने की मांग की। पहले मैदानी अंपायर उनसे बात करने पहुंचे। कोहली इस दौरान गुस्से में नजर आए और उन्होंने गिल से भी कहा कि गेंद मैदान को छू चूकी है।
विज्ञापन

अंत में अंपायर ने तीसरे अंपायर के पास जाने का फैसला लिया। वीडियो में दिखा की गिल ने कैच पकड़ी, लेकिन गेंद मैदान को छू गई थी। इस तरह कोहली नॉटआउट करार दिए गए। कोहली अंत तक टिके रहे और उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। कोहली 42 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 75 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जितेश शर्मा 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। गुजरात के लिए राशिद खान ने दो विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और अरशद खान को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed