IPL 2026: आरसीबी और सनराइजर्स के बीच मैच के दौरान मिटी दूरियां, विराट कोहली से गले मिले अनिल कुंबले
सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 मैच के दौरान एक दिलचस्प वाक्या देखने मिला। कोहली ने पूर्व कोच अनिल कुंबले से मुलाकात की और दोनों ने एक दूसरे को गले भी लगाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरअसल, अनिल कुंबले 2016 में भारतीय टीम के मुख्य कोच बने थे। उस समय विराट कोहली कप्तान थे। दोनों के बीच समीकरण ठीक नहीं रहे थे। संभवत: यही कारण था कि कुंबले को समय से पहले ही अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। माना जा रहा था कि कोहली, कुंबले के काम करने के तरीकों से पूरी तरह सहमत नहीं थे और टीम के अंदर भी कुंबले के खिलाड़ियों के प्रति सख्त रवैये को लेकर चर्चाएं होती रहती थीं। इस्तीफे के बाद भी कुंबले-कोहली के रिश्ते सामान्य नहीं रहे थे। हालांकि, शनिवार को हुई उनकी मुलाकात से यह संकेत मिला कि अब दोनों ही उन पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ चुके हैं। मैदान पर दोनों ने एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया और उनके बीच थोड़ी देर तक बातचीत भी हुई।
So much talks but the mutual respect between kohli and kumble has been paramount 🙌
— 𝐒𝐚𝐮𝐫𝐚𝐛𝐡 𝐓𝐫𝐢𝐩𝐚𝐭𝐡𝐢 (@SaurabhTripathS) March 28, 2026
The greats of the the game ❤️ pic.twitter.com/GNLGNcU4bf
कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन से भी मुलाकात की। कोहली और स्टेन के बीच हुई बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा में है। स्टेन एक पुरानी इंडिया जर्सी लेकर आए, जिसके पीछे कोहली का नाम लिखा था। उन्होंने कोहली से ऑटोग्राफ देने की गुजारिश की। कोहली इस भाव से खुश और भावुक हो गए। उन्होंने जर्सी पर साइन करने से पहले एक प्यारी सी मुस्कान दी। आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता था और आईपीएल 2026 में अपने खिताब का बचाव करने के इरादे से उतरी है।