{"_id":"69c8f38b964d6f5678068568","slug":"rcb-vs-srh-virat-kohli-has-been-urged-to-reverse-his-test-retirement-after-heroics-vs-srh-in-ipl-2026-2026-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: 'उन्हें टेस्ट में वापसी करनी चाहिए', कोहली की दमदार पारी के बाद इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दिया बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: 'उन्हें टेस्ट में वापसी करनी चाहिए', कोहली की दमदार पारी के बाद इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दिया बयान
Sun, 29 Mar 2026 03:10 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:10 PM IST
सार
विराट कोहली ने आरसीबी के लिए खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। इसके बाद एक बार फिर उनसे टेस्ट क्रिकेट में वापसी की मांग की जा रही है। टीम के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायुडू ने कहा है कि कोहली को ना सिर्फ टेस्ट से संन्यास का फैसला बदलना चाहिए, बल्कि कप्तान भी बनना चाहिए।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। रायडू ने कोहली को टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने का सुझाव भी दिया है। विराट ने आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 69 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को छह विकेट से जीत दिलाई। विराट ने 38 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 69 रन बनाए। अपनी इस पारी में कोहली ने पांच चौके और इतने ही छक्के लगाए।
विज्ञापन
आईपीएल में चेज करते हुए पूरे किए चार हजार रन
आईपीएल में विराट के बल्ले से 64वां अर्धशतक निकला। कोहली आईपीएल इतिहास में रनों का पीछा करते हुए चार हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज भी बने। उनकी दमदार पारी के बूते आरसीबी ने 202 रनों के लक्ष्य को 15.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। रायडू का मानना है कि विराट जिस तरह से वनडे में बल्लेबाजी कर रहे हैं और सबसे बड़ी टी20 लीग (आईपीएल) में भी अपनी फॉर्म जारी रखे हुए हैं, वह काफी कमाल है।

रायुडू बोले- कोहली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना बाकी
रायुडू के मुताबिक, विराट में अभी पांच से छह साल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बाकी है। रायुडू ने कहा, मुझे लगता है कि आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना अभी बाकी है। हमने जो देखा है, वह तो बस एक ट्रेलर है। फिटनेस उनके लिए कभी कोई दिक्कत नहीं रही है। मुझे नहीं लगता कि वह कभी अपनी फिजिकल फिटनेस या फील्ड पर धीमा होने को लेकर किसी परेशानी में पड़ेंगे। सिर्फ एक चीज जो उन्हें पीछे धकेल सकती है, वह है उनकी मानसिक स्थिति। मुझे नहीं लगता कि वह अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। मुझे अभी भी उनके अंदर पांच से छह साल का क्रिकेट करियर दिखाई देता है।

रायडू ने आगे कहा, मुझे लगता है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट में वापसी करनी चाहिए, उम्मीद करता हूं एक कप्तान के तौर पर। वह कम से कम भारतीय क्रिकेट में सबसे अच्छे लाल गेंद के कप्तान रहे हैं, जिन्हें मैंने देखा है। विराट को ऐसा करना चाहिए, क्योंकि जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, मुझे लगता है कि भारतीय क्रिकेट को उनकी बहुत जरूरत है।
भारत के सबसे बेहतरीन टेस्ट खिलाड़ी में एक रहे कोहली ने पिछले साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया था। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में खेले 123 मुकाबलों में 9230 रन बनाए। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय को कोहली ने टी20 विश्व कप 2024 को जीतने के बाद ही अलविदा कह दिया था।