फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs UP WPL Highlights: Royal Challengers Bengaluru vs UP Warriorz Today WPL Match Scorecard News

RCB vs UP Highlights: यूपी वॉरियर्स को हराकर फाइनल में पहुंची आरसीबी, ग्रेस-मंधाना की शानदार साझेदारी

Thu, 29 Jan 2026 10:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 29 Jan 2026 10:30 PM IST
सार

RCB vs UP Women’s Premier League 2026: आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल में शानदार अभियान जारी रखा और यूपी वॉरियर्स को एकतरफा अंदाज में मात दी। वहीं, इस हार के साथ यूपी का सफर लगभग यहीं समाप्त हो गया है।

विज्ञापन
RCB vs UP WPL Highlights: Royal Challengers Bengaluru vs UP Warriorz Today WPL Match Scorecard News
हैरिस और मंधाना - फोटो : WPL

विस्तार

स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस की शानदार साझेदारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने यूपी वॉरियर्स को आठ विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया है, जबकि यूपी का सफर लगभग समाप्त हो गया है। हालांकि, यूपी का ग्रुप चरण का एक मैच शेष है। यूपी ने दीप्ति शर्मा के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 41 गेंदें शेष रहते हुए दो विकेट पर 147 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन

हैरिस-मंधाना की शतकीय साझेदारी
आरसीबी के लिए ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना ने मजबूत शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर की। इन दोनों बल्लेबाजों ने यूपी वॉरियर्स के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इस दौरान हैरिस ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया और वह तेजी से शतक की ओर बढ़ रही थीं। हालांकि, शिखा पांडे ने हैरिस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। हैरिस 37 गेंदों पर 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से 75 रन बनाकर आउट हुईं। हैरिस और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 108 रन जोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरिस के आउट होने के बाद मंधाना ने मोर्चा संभाला और तेजी से रन बनाए। मंधाना ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन आरसीबी ने जीत दर्ज करने से पहले जॉर्जिया वोल का विकेट गंवाया जो 15 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, मंधाना 27 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 54 रन बनाकर नाबाद रहीं। यूपी के लिए शिखा पांडे और आशा शोभना को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन

लेनिंग-दीप्ति ने दिलाई मजबूत शुरुआत
यूपी के लिए दीप्ति शर्मा और मेग लेनिंग ने पारी की शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने यूपी को मजबूत शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। इस साझेदारी को डि क्लर्क ने लेनिंग को आउट कर तोड़ा। लेनिंग 30 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद एमी जोन्स एक रन बनाकर आउट हुईं। जोन्स को भी डि क्लर्क ने अपना शिकार बनाया। हरलीन देओल भी बड़ी पारी नहीं खेल सकीं और 14 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई पारी
यूपी वॉरियर्स की पारी अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई। डि क्लर्क की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से आरसीबी ने वापसी की। एक समय 70+ रन पर एक भी विकेट नहीं गंवाने वाली यूपी ने 122 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। यूपी के लिए क्लोए ट्रियोन छह और श्वेता सहरावत सात रन बनाकर आउट हुईं। दीप्ति शर्मा हालांकि अर्धशतक पूरा करने में सफल रहीं, लेकिन वह 43 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुईं। इसके तुरंत बाद सोफी एक्लेस्टोन खाता खोले बिना पवेलियन लौटीं। सिमरन शेख ने 10 रन बनाए। वहीं, आरसीबी के लिए नादिने डि क्लर्क ने चार विकेट लिए, जबकि ग्रेस हैरिस ने दो और लॉरेन बेल तथा श्रेयांका पाटिल को एक-एक विकेट मिला।

आरसीबी ने जीता टॉस
आरसीबी ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। आरसीबी ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया और गौतमी की जगह पूजा की वापसी हुई। वहीं, यूपी वॉरियर्स टीम में कई बदलाव हुए। लिचफील्ड की जगह एमी जोन्स और नवगिरे की जगह सिमरन को प्लेइंग-11 में मौका मिला। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
यूपी वॉरियर्स: मेग लेनिंग (कप्तान), सिमरन शेख, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हरलीन देओल, क्लोए ट्रियोन, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।
आरसीबी: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, राधा यादव, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नदिने डि क्लर्क, पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयांका पाटिल, लॉरेन बेल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed