फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ricky Ponting, Mark Waugh questions ICC for being lenient with Virat Kohli Sunil Gavaskar defends fine

IND vs AUS: रिकी पोंटिंग-स्टीव वॉ ने विराट कोहली पर जुर्माने को लेकर ICC पर उठाए सवाल; गावस्कर ने सुनाई खरीखरी

Fri, 27 Dec 2024 12:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 27 Dec 2024 12:39 PM IST
सार

कोहली और ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास के बीच मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन धक्का-मुक्की हुई थी जिसके बाद आईसीसी ने कोहली पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक दिया था।

विज्ञापन
Ricky Ponting, Mark Waugh questions ICC for being lenient with Virat Kohli Sunil Gavaskar defends fine
कोंस्टास और कोहली की टक्कर - फोटो : Twitter

विस्तार

रिकी पोंटिंग और माइकल वॉ जैसे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ियों ने आईसीसी द्वारा विराट कोहली पर लगाए गए जुर्माने को कम बताया और क्रिकेट की वैश्विक संस्था पर भारतीय खिलाड़ी के प्रति उदारता दिखाने का आरोप लगाया। वहीं, भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने आईसीसी के फैसले का समर्थन किया और कहा कि जुर्माने को लेकर कोहली पर किसी तरह की मेहरबानी नहीं दिखाई गई।  
विज्ञापन

कोहली पर लगा था 20 प्रतिशत जुर्माना 
कोहली और ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास के बीच मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन धक्का-मुक्की हुई थी जिसके बाद आईसीसी ने कोहली पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक दिया था। आईसीसी ने बताया था कि कोहली पर आईसीसी की आचार संहिता के आर्टिकल 2.12 के तहत जुर्माना लगाया गया है और उन्होंने आचार संहिता के लेवल-1 के तहत यह कार्रवाई की थी। यह मैदान पर शारीरिक भिड़ंत के लिए लगाया जाने वाला निचले स्तर का जुर्माना था। हालांकि, आधिकारिक एलान से पहले ऐसी चर्चा थी कि कोहली पर एक मैच का प्रतिबंध भी लग सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैदानी अंपायर जोएल विल्सन और माइकल गफ, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर शॉन क्रेग ने कोहली पर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया मीडिया का कुछ वर्ग और कई पूर्व क्रिकेटरों ने आईसीसी पर निशाना साधा और कोहली के प्रति उदारता दिखाने का आरोप लगाया। पोंटिंग और वॉ ने कोहली को कड़ी सजा नहीं देने के लिए अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। लेकिन गावस्कर की राय अलग थी और उन्होंने कोहली पर जितना जुर्माना लगाया उसका समर्थन किया। 
विज्ञापन

गावस्कर ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को लगाई लताड़ 
गावस्कर ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, हां, जितना अनुभव कोहली को है उससे आप यह कह सकते हैं कि सजा थोड़ी हल्की है, लेकिन यह अधिकतम सजा उन्हें आईसीसी ने दी है। उन्होंने किसी तरह का एहसान नहीं किया है। उदाहरण के तौर पर अगर कोहली पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगता तो आप कह सकते थे कि मेहरबानी दिखाई गई है, लेकिन लेवल-1 के तहत अधिकतम सजा 20 प्रतिशत है। मैं इतना समझा हूं कि उन पर जुर्माने के साथ एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया है। यह अधिकतम सजा थी जो उन्हें दी गई है। कोई विशेष मेहरबानी नहीं की गई है। आप किसी को फांसी पर नहीं चढ़ा सकते और ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ऐसी ही चीज की मांग कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया मीडिया सोच रहा है कि वह इसलिए बच गए क्योंकि वह कोहली थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed