{"_id":"64e06eed3cd7298e98069d18","slug":"rinku-singh-in-kaun-banega-crorepati-abhishek-bachchan-saiyami-kher-asked-question-on-india-player-2023-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rinku Singh KBC: कौन बनेगा करोड़पति में रिंकू सिंह का जलवा, सैयामी-अभिषेक से पूछा गया 6 लाख 40 हजार का यह सवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rinku Singh KBC: कौन बनेगा करोड़पति में रिंकू सिंह का जलवा, सैयामी-अभिषेक से पूछा गया 6 लाख 40 हजार का यह सवाल
Sat, 19 Aug 2023 02:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 19 Aug 2023 02:39 PM IST
सार
आईपीएल 2023 में लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाने वाले रिंकू सिंह न सिर्फ ऑन फील्ड चर्चा में आए, बल्कि ऑफ द फील्ड भी वह काफी जलवे बिखेर रहे हैं।
विज्ञापन
सैयामी खेर और अभिषेक से रिंकू सिंह को लेकर सवाल पूछा गया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिंकू सिंह ने शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ टी20 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। हालांकि, उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलने वाले रिंकू ने 2023 सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगातार पांच छक्के लगाकर इतिहास रच दिया था। इसके बाद वह न सिर्फ ऑन फील्ड चर्चा में आए, बल्कि ऑफ द फील्ड भी वह काफी जलवे बिखेर रहे हैं। इसी कड़ी में वह चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का भी हिस्सा बने। वह खुद इस शो में नहीं पहुंचे, बल्कि सवालों के जरिये शो का हिस्सा बने।
विज्ञापन
दरअसल, इन दिनों एक्टर अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर फिल्म 'घूमर' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में सैयामी एक ऐसी क्रिकेट प्लेयर बनी हैं, जिसका एक हाथ नहीं होता है और फिर भी वह साहस के साथ क्रिकेट खेलती है। वहीं अभिषेक बच्चन उनके कोच बने हुए हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी कड़ी में प्रमोशन के लिए सैयामी और अभिषेक की जोड़ी चर्चित टेलीविजन शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में पहुंची। उनसे इस शो में होस्ट अमिताभ बच्चन ने क्रिकेट को लेकर सवाल पूछा।
A cricket question in KBC for 6 Lakhs 40 thousand. pic.twitter.com/WcwiGaEzgS
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 18, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
सैयामी ने सही जवाब दिया
अमिताभ ने सैयामी और अभिषेक से छह लाख 40 हजार के सवाल में रिंकू सिंह से जुड़ा सवाल पूछा। सवाल में यह था कि 'कोलकाता नाइट राइडर्स के किस बल्लेबाज ने आईपीएल 2023 के एक मैच में आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के जड़े?' चार ऑप्शन दिए गए थे, जिसमें आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, नीतीश राणा और वेंकटेश अय्यर के नाम थे। फैंस ने सोशल मीडिया पर इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस पर सैयामी ने बिल्कुल सही जवाब देते हुए रिंकू का नाम लिया और छह लाख 40 रुपये जीत लिए। घूमर की टीम ने शो में 12 लाख 50 हजार रुपये जीते।
सैयामी-अभिषेक से खेल से जुड़े कई सवाल पूछे गए
इस शो में सैयामी और अभिषेक से खेल से जुड़े कई सवाल पूछे गए। चूंकि यह चैरिटी के लिए था, तो दोनों से छठे लेवल से सवाल पूछे गए यानी 20 हजार रुपये से सवालों का दौर शुरू हुआ। पहला ही सवाल यह पूछा गया कि 2023-24 सीजन की शुरुआत में किसे चेल्सी फुटबॉल क्लब का मैनेजर नियुक्त किया गया है? ऑप्शन में थॉमस टुकेल, कार्लो एन्सेलोटी, एरिक टेन हाग और मॉरिसियो पोचेटिनो के नाम थे। इस पर फुटबॉल के फैन अभिषेक ने पोचेटिनो का नाम लिया, जो कि सही था।
चेस से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाए सैयामी-अभिषेक
इसके अलावा सुपर संदूक राउंड में खेल से जुड़े कई सवाल पूछे गए। इनमें 'चेस गेम की शुरुआत में चेसबोर्ड पर कितने प्यादे होते हैं' जैसे सवाल भी थे। इस पर सैयामी और अभिषेक ने गलत जवाब दिया। उन्होंने आठ कहा, जबकि सही जवाब 16 था। वहीं, यह भी पूछा गया कि कौन से राज्य की आईपीएल टीम नहीं है? ऑप्शन में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गोवा और राजस्थान के नाम थे। इस पर अभिषेक ने गोवा का नाम लिया, जो कि सही था।
रिंकू ने शुक्रवार को किया था अंतरराष्ट्रीय डेब्यू
रिंकू ने शुक्रवार को डेब्यू किया, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 140 रन का लक्ष्य दिया था। हालांकि, भारतीय पारी के दौरान बारिश हुई और खेल का नतीजा डकवर्थ लुईस नियम के तहत आया। भारत ने बारिश की वजह से खेल रुकने तक 6.5 ओवर में दो विकेट गंवाकर 47 रन बना लिए थे। डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत आयरलैंड के पार स्कोर से दो रन आगे था। ऐसे में टीम इंडिया ने दो रन से जीत हासिल की। अब भारत और आयरलैंड के बीच अगला टी20 20 अगस्त को खेला जाएगा। दो विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच बने।
घरेलू क्रिकेट में भी रिंकू ने खूब रन बनाए
रिंकू के लिए यह साल किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं रही है। इस साल आईपीएल में उन्होंने 14 मैचों में 59.25 की औसत और 149.52 के स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए। इसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। रिंकू 2018 से आईपीएल खेल रहे हैं, लेकिन 2023 पहला सीजन है जब वह सभी 14 मैच खेले। 2018 से वह कोलकाता की टीम में ही हैं। रिंकू न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी, बल्कि शानदार फील्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं। 2018 में रिंकू ने चार मैच खेले थे और 29 रन बनाए थे, जबकि 2019 में उन्हें पांच मैच खेलने का मौका मिला और 37 रन बनाए। 2020 में रिंकू सिर्फ एक मैच खेले और 11 रन बनाए। 2021 में रिंकू को कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला, जबकि 2022 में उन्होंने सात मैचों में 34.80 की औसत और 148.72 के स्ट्राइक रेट से 174 रन बनाए।
रिंकू ने न सिर्फ आईपीएल में बल्कि, घरेलू क्रिकेट में भी खूब रन बनाए। उनके पिछले कुछ घरेलू सीजन काफी शानदार रहे हैं। रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन रिंकू ने सात मैचों में 73.67 की औसत से 442 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक जड़े।

रिंकू की बल्लेबाजी की खासियत
रिंकू की बल्लेबाजी की खास बात यह है कि वह शुरू में खुद को सेटल करते हैं, इसके बाद जमकर शॉट्स खेलते हैं। वह किसी भी वक्त बैटिंग गियर शिफ्ट करने में माहिर हैं, साथ ही जरूरत पड़ने पर आराम से भी बैटिंग और स्ट्राइक रोटेट कर सकते हैं। उनके शॉट्स क्लीन होते हैं और गेंद सीधे बाउंड्री लाइन के पार गिरती है। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच के बाद रिंकू धोनी और कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों से टिप्स भी लेते दिखे थे। रिंकू ने इस साल आईपीएल में अपनी मैच फिनिशिंग स्किल से सिर्फ भारत ही नहीं देश-विदेश के क्रिकेट एक्सपर्ट्स को भी खूब प्रभावित किया है। रिंकू को उनकी मैच फिनिशिंग क्षमता के लिए भारतीय क्रिकेट का नया 'महेंद्र सिंह धोनी' भी कहा जा रहा है। 25 साल के रिंकू को केकेआर ने 55 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन वह कई करोड़पति खिलाड़ियों से भी बेहतर खेल रहे हैं।

आईपीएल में रन चेज करते हुए रिंकू का प्रदर्शन
आईपीएल में रन चेज करते हुए रिंकू ने इस सीजन (2023) सात पारियां खेली हैं। इस दौरान उन्होंने 152.50 की औसत और 174.28 के स्ट्राइक रेट से 305 रन बनाए हैं। इनमें चार अर्धशतक शामिल हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 67 रन का रहा है। इस दौरान उन्होंने 20 चौके और 22 छक्के लगाए हैं। इस सीजन रन चेज करते हुए रिंकू से बेहतर औसत किसी का नहीं रहा है। रिंकू के आगे आंद्रे रसेल की चमक भी फीकी पड़ गई, जो 2023 सीजन बिल्कुल नहीं चले। रिंकू के रूप में टीम को मैच फिनिशर के रूप में रसेल का रिप्लेसमेंट भी मिल गया है। उन्हें चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया का यह नया सितारा जल्द से जल्द भारतीय टीम को अपनी क्षमता से जीत दिलाएगा।