{"_id":"62c59a3f4a43dd53141ae11f","slug":"rishabh-pant-has-four-overseas-century-in-test-india-lost-in-three-one-match-remain-draw","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rishabh Pant Record: विदेश में हर बार बेकार गई है ऋषभ पंत की शतकीय पारी, चार शतक लगाए पर कभी नहीं जीता भारत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rishabh Pant Record: विदेश में हर बार बेकार गई है ऋषभ पंत की शतकीय पारी, चार शतक लगाए पर कभी नहीं जीता भारत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 07 Jul 2022 08:24 AM IST
सार
ऋषभ पंत विदेश में चार शतक लगा चुके हैं, लेकिन अब तक उनका शतक भारतीय टीम को जीत नहीं दिला पाया है। हालांकि, एक मैच उन्होंने ड्रॉ जरूर कराया था पर उस मैच में रन बनाने से ज्यादा समय निकालना जरूरी था।
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में खराब बल्लेबाजी के कारण आलोचना झेलने के बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में कमाल की बल्लेबाजी की। पहली पारी में उन्होंने 146 रन की पारी खेली और दूसरी पारी में भी बेहतरीन अर्धशतक लगाया, लेकिन टीम इंडिया को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब किसी टेस्ट मैच में पंत ने शतक लगाया हो और भारत वह मैच हार गया हो। उन्होंने भारत से बाहर जब भी शतक लगाया, तब भारत मैच नहीं जीत पाया है। तीन बार ऐसा हो चुका है, जब पंत के शतक के बावजूद भारतीय टीम मैच हार गई है।
ऋषभ पंत के खेलने का अंदाज बाकी खिलाड़ियों से अलग है। इसी वजह से जिस पिच में बाकी बल्लेबाजों को रन बनाने में परेशानी होती है, वहां पंत आसानी से रन बनाते हैं। इसी कारण से पंत जब भी विदेशी पिच में बड़ी पारी खेलते हैं, तब बाकी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पाते और टीम इंडिया मैच नहीं जीत पाती है।
विदेश में पहला शतक इंग्लैंड के खिलाफ पर हार गया था भारत
2 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ पंत ने विदेशी जमीन पर अपना पहला शतक साल 2018 में लगाया था। उन्होंनें इंग्लैंड के खिलाफ 114 रन की पारी खेली थी। उनके साथ लोकेश राहुल ने भी शानदार बल्लेबाजी की थी और बड़ा शतक लगाया था, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई दूसरा खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया था। दोनों के बीच बोहतरीन साझेदारी हुई थी और भारत की जीत तय दिख रही थी। तभी दोनों बल्लेबाज आउट हो गए और भारत यह मैच हार गया था।
दूसरा शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, मैच ड्रॉ
3 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
पंत का दूसरा शतक साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था। इस मैच में उन्होंने 159 रन की नाबाद पारी खेली थी, लेकिन भारत यह मैच भी नहीं जीत पाया था। हालांकि, पंत की नाबाद पारी ने भारत को हार से बचा लिया था, लेकिन मजबूत कंगारू टीम के खिलाफ बाकी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अफ्रीका के खिलाफ भी शतक लगाया पर भारत हारे
4 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ पंत ने इसी साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने नाबाद 100 रन बनाए थे, लेकिन इस मैच में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा था। पंत के अलावा भारत का कोई भी दूसरा बल्लेबाज इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाया था। उनके अलावा सिर्फ विराट कोहली (29 रन) और लोकेश राहुल (10 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए थे। अंत में भारत यह मैच भी सात विकेट से हार गया था।
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ विदेश में चौथा शतक, यहां भी हारा भारत
5 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में ऋषभ पंत ने विदेश में अपने करियर का चौथा शतक लगाया। इस बार उन्होंने दोनों पारियों में कमाल किया। पहली पारी में 146 रन बनाए और दूसरी पारी में भी बेहतरीन अर्धशतक लगाया। उनके अलावा रवींद्र जडेजा और चेतेश्वर पुजारा ने भी अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन भारत यह मैच हार गया। इस बार गेंदबाजों ने आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया और इंग्लैंड ने टेस्ट में पहली बार 378 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।