{"_id":"69342d9f6ec3e9833d072985","slug":"rohit-sharma-achieved-major-milestone-complete-20000-runs-in-international-cricket-during-ind-vs-sa-third-odi-2025-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20000 रन पूरे किए, ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20000 रन पूरे किए, ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बने
Sat, 06 Dec 2025 06:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 06 Dec 2025 06:50 PM IST
सार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं और उन्होंने एक बार फिर दिखाया है कि उनमें रन बनाने की भूख अभी भी बाकी है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20000 रन पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले रोहित चौथे भारतीय बन गए। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 हजार रन का आंकड़ा छुआ है।
विज्ञापन
सचिन-कोहली की सूची में शामिल
सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 34357 रन बनाए हैं, जबकि विराट कोहली अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27910 रन बना चुके हैं। तीसरे स्थान पर राहुल द्रविड़ हैं जिन्होंने 24208 रन बनाए हैं। अब रोहित भी उन भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20000 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे भारतीय हैं।

रोहित का अंतरराष्ट्रीय करियर
रोहित के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने 67 टेस्ट मैचों में 4301 रन बनाए हैं जिसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, रोहित ने 278 वनडे मैचों में 11516* रन बनाए हैं जिसमें 33 शतक और 61 अर्धशतक शामिल हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित के बल्ले से 159 मैचों में 4231 रन निकले हैं। मालूम हो कि रोहित भारत के लिए अब सिर्फ वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं क्योंकि वह टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं।

रोहित का अर्धशतक
रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में 54 गेंदों में 61वां अर्धशतक पूरा किया। मौजूदा सीरीज में यह उनका दूसरा अर्धशतक है। यशस्वी जायसवाल के साथ हिटमैन पहले विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। यह 35वीं बार है जब रोहित ने वनडे में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई है। उनसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी सिर्फ सचिन तेंदुलकर (40) ने ही निभाई है। भारत की यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10वीं शतकीय साझेदारी है। 2013 के बाद पहली बार भारत के लिए किसी ओपनिंग जोड़ी ने 100+ साझेदारी निभाई है। इससे पहले 2013 में रोहित शर्मा और शिखर धवन के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में 127 रनों की साझेदारी हुई थी।