फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma bonded and practiced with youngsters Ayush Mhatre and Indian Test batter Sarfaraz Khan

Rohit Sharma: वापसी से पहले म्हात्रे-सरफराज के साथ रोहित शर्मा ने किया अभ्यास, आयुष को बल्ला गिफ्ट किया

Tue, 16 Sep 2025 08:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 16 Sep 2025 08:01 PM IST
सार

रोहित ने म्हात्रे को एक बल्ला उपहार में दिया है जिसके लिए उन्होंने हिटमैन को धन्यवाद दिया। म्हात्रे ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा करते हुए लिखा, 'यह महज एक उपहार नहीं, बल्कि यह एक प्रेरणा है। धन्यवाद दादा।'

विज्ञापन
Rohit Sharma bonded and practiced with youngsters Ayush Mhatre and Indian Test batter Sarfaraz Khan
रोहित शर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय वनडे कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं और माना जा रहा है कि वह अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज का हिस्सा होंगे। रोहित ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है और वह अभ्यास कर रहे हैं। रोहित अब आयुष म्हात्रे और सरफराज खान के साथ अभ्यास करते दिखे। आयुष और सरफराज ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर हिटमैन के साथ अपने चर्चा को साझा किया। 
विज्ञापन

टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से ले चुके हैं संन्यास
रोहित ने म्हात्रे को एक बल्ला उपहार में दिया है जिसके लिए उन्होंने हिटमैन को धन्यवाद दिया। म्हात्रे ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा करते हुए लिखा, 'यह महज एक उपहार नहीं, बल्कि यह एक प्रेरणा है। धन्यवाद दादा।' रोहित शर्मा ने इस साल टेस्ट क्रिकेट और 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 67 टेस्ट मैचों में 4,301 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 212 का हाईएस्ट स्कोर शामिल है। अब उनका पूरा ध्यान वनडे क्रिकेट पर है। उनकी वापसी का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते आए थे नजर
रोहित की वापसी अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से हो सकती है। उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लिया था और उनकी कप्तानी में टीम ने खिताब अपने नाम किया था। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 76 रन बनाए थे। रोहित को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।  
विज्ञापन

हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में हिटमैन के वनडे से संन्यास को लेकर दावा किया गया था, जिन्हें रोहित ने खारिज कर दिया था। उन्होंने कुछ दिन पहले एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया था, इसमें उन्हें कहते सुना गया था, 'मैं फिर से आ रहा हूं। यहां मुझे अच्छा लग रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed