फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma emotional post before returning to India; wrote his heartfelt words

Rohit Sharma: 'आखिरी बार सिडनी से विदा ले रहा...', भारत वापसी से पहले रोहित का भावुक पोस्ट; लिखी दिल की बात

Sun, 26 Oct 2025 05:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 26 Oct 2025 05:03 PM IST
सार

स्वदेश वापसी से पहले दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'आखिरी बार सिडनी से विदा ले रहा।'

विज्ञापन
Rohit Sharma emotional post before returning to India; wrote his heartfelt words
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI-Rohit sharma-x

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। सिडनी में खेले गए आखिरी मुकाबले में हिटमैन ने यादगार शतकीय पारी खेलकर टीम को न सिर्फ जीत दिलाई बल्कि क्लीन स्वीप से भी बचाया। रविवार को स्वदेश वापसी से पहले दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'आखिरी बार सिडनी से विदा ले रहा।'
विज्ञापन


विज्ञापन

सिडनी में दिखा रोहित-कोहली का जलवा
सिडनी में खेले गए आखिरी वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन के साथ टीम को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 236 रन बनाए। जवाब में रोहित शर्मा ने शतक लगाया और कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की साझेदारी हुई जिसके दम पर भारत ने 38.3 ओवर में एक विकेट पर 237 रन बनाकर मैच जीता। ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि, तीन मैचों की यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

फिर ऑस्ट्रेलिया आने को लेकर आश्वस्त नहीं रोहित
मैच के बाद रोहित और कोहली ने एडम गिलक्रिस्ट और रवि शास्त्री के साथ विशेष बातचीत की। रोहित ने कहा, ऑस्ट्रेलिया आना और यहां खेलना हमेशा अच्छा लगता है। मेरी 2008 की यादें अभी भी ताजा हैं। पता नहीं हम ऑस्ट्रेलिया वापस आएंगे या नहीं। हम चाहे कितनी भी उपलब्धियां हासिल कर लें, हम अपने क्रिकेट का आनंद लेते हैं। हमने पर्थ में एक नई शुरुआत की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed