सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma refused to eat cake offered by Yashasvi Jaiswal after Indian team won ODI series against SA

Rohit Sharma: 'वापस मोटा हो जाऊंगा', रोहित शर्मा ने केक खाने से किया मना; फिटनेस पर दे रहे ध्यान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 07 Dec 2025 09:15 AM IST
विज्ञापन
सार

रोहित शर्मा मैदान के अंदर और बाहर अपने मजाकिया अंदाज के लिए प्रसिद्ध हैं और ऐसा ही कुछ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद देखने मिला। रोहित अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सजग हो रहे हैं और उन्होंने इस कारण केक खाने से भी मना कर दिया।

Rohit Sharma refused to eat cake offered by Yashasvi Jaiswal after Indian team won ODI series against SA
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपनी फिटनेस पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। रोहित भारत के लिए अब सिर्फ वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं क्योंकि उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट से संन्यास ले लिया है। रोहित ने जब से टेस्ट क्रिकेट खेलना छोड़ा है, उन्होंने फिटनेस को लेकर सतर्कता बरती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि रोहित अब तक 10 किलो वजन घटा चुके हैं। रोहित अपनी फिटनेस को लेकर कितने गंभीर हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में जीत के बाद उन्होंने केक खाने से भी मना कर दिया। 
Trending Videos

यशस्वी ने काटा केक 
दरअसल, विशाखापत्तनम वनडे में भारत को मिली जीत के बाद जब टीम के सदस्य होटल पहुंचे तो वहां जीत का जश्न मनाने के लिए केक का इंतेजाम किया गया था। कोहली ने यशस्वी जायसवाल को केक काटने कहा। यशस्वी ने तीसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया था। यशस्वी ने केक काटने के बाद कोहली को खिलाया जिसके बाद वह केक खिलाने रोहित की तरफ बढ़े। रोहित ने हंसकर मना किया और बोले- 'नहीं यार, वापस मोटा हो जाऊंगा।' इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यशस्वी, रोहित-कोहली के दम पर भारत ने जीती सीरीज
भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल के शतक और रोहित शर्मा तथा विराट कोहली के अर्धशतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे मैच में नौ विकेट से हराया। भारत ने इसके साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक के 106 रनों की बदौलत 47.5 ओवर में 270 रन बनाए थे। भारत ने शीर्ष तीन बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 61 गेंद शेष रहते 39.5 ओवर में एक विकेट पर 271 रन बनाकर मैच तथा सीरीज अपने नाम की।

रोहित के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20000 रन पूरे 
लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी और रोहित ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई और दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी की। रोहित ने इस दौरान अपने वनडे करियर का 61वां अर्धशतक लगाया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20000 रन भी पूरे किए। रोहित 75 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मैदान पर विराट कोहली उतरे, जिनका बल्ला इस सीरीज में जमकर चला। कोहली और यशस्वी ने गियर बदलते हुए आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी की। यशस्वी ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

कोहली ने लगातार चौथे मैच में 50+ स्कोर बनाया। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे में अर्धशतकीय पारी खेली थी। यशस्वी ने 121 गेंदों पर 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 116 रन और कोहली ने 45 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 65 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एकमात्र सफलता केशव महाराज को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed