फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma speaks on Shreyas Iyer captaincy talks about Suryakumar Yadav exclusion

T20I Captaincy: श्रेयस बने टी20 टीम के कप्तान, क्या BCCI के फैसले से सहमत हैं रोहित शर्मा? SKY पर भी की बात

Sat, 06 Jun 2026 10:37 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 06 Jun 2026 10:37 PM IST
सार

रोहित शर्मा ने कहा कि आईपीएल में शानदार कप्तानी के दम पर श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के कप्तान के रूप में सफल रहेंगे। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने भी अय्यर को बधाई देते हुए इसे मुंबई क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण बताया।

विज्ञापन
Rohit Sharma speaks on Shreyas Iyer captaincy talks about Suryakumar Yadav exclusion
रोहित शर्मा - फोटो : ANI/BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के कप्तान के रूप में सफल साबित होंगे। रोहित ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल में अय्यर की कप्तानी ने उन्हें बड़े स्तर पर नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रेयस को टी20 टीम की कमान सौंपी है। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव को कप्तानी की जिम्मेदारी से हटाया गया। भारत की नजर अब आगामी एशिया कप, 2028 ओलंपिक और टी20 विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों पर है।
विज्ञापन

आईपीएल में कप्तानी का अनुभव आएगा काम
टी20 मुंबई लीग के ब्रांड एंबेसडर रोहित शर्मा ने कहा कि श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन किया है और यही अनुभव उन्हें भारतीय टीम का नेतृत्व करने में मदद करेगा। रोहित ने कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि जिस तरह उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में अपनी फ्रेंचाइजी टीमों की कप्तानी की है, वह भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर भी अच्छा समय बिताएंगे।' अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था, जबकि 2025 सीजन में उन्होंने पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मुंबई क्रिकेट नेतृत्व करना सिखाता है'
रोहित शर्मा ने कहा कि मुंबई क्रिकेट से निकलने वाला हर खिलाड़ी संघर्ष और जिम्मेदारी का महत्व समझता है। उन्होंने कहा, 'मुंबई के लिए खेलना और उसका प्रतिनिधित्व करना आपको बहुत कुछ सिखाता है। यहां कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। कप्तानी भी ऐसी चीज है जिसे आपको अपने प्रदर्शन और व्यवहार से अर्जित करना पड़ता है। आपको अपने साथियों का सम्मान जीतना होता है और मुझे लगता है कि इन खिलाड़ियों में वह क्षमता मौजूद है।'
विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव की भी की सराहना
रोहित शर्मा ने पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि सूर्या ने अपने करियर में कभी हार नहीं मानी और देर से मौका मिलने के बावजूद खुद को साबित किया। रोहित ने कहा, 'सूर्यकुमार के लिए भी कुछ आसान नहीं था। उन्होंने 30-31 साल की उम्र में भारत के लिए पदार्पण किया। इसका मतलब है कि उन्होंने कभी हार नहीं मानी। जब मौका मिला तो उसे दोनों हाथों से स्वीकार किया और शानदार प्रदर्शन किया।'

श्रेयस की कप्तानी पर खुश हैं सूर्यकुमार
वहीं सूर्यकुमार यादव ने भी श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम की कमान मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'मैं श्रेयस के लिए बहुत खुश हूं। हमने मुंबई क्रिकेट में साथ काफी क्रिकेट खेली है। लगातार तीन मुंबई कप्तानों का भारत की टी20 टीम का नेतृत्व करना गर्व की बात है। यह पूरे मुंबई क्रिकेट के लिए जश्न मनाने का मौका है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed