फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma, Virat Kohli set to retained in A category of BCCI central contract list Shreyas likely return

BCCI Contract: केंद्रीय अनुबंध में ए प्लस वर्ग में बरकरार रह सकते हैं रोहित-कोहली, श्रेयस अय्यर की होगी वापसी?

Tue, 01 Apr 2025 04:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Apr 2025 04:30 PM IST
सार

बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध के ए प्लस वर्ग में शामिल खिलाड़ियों को सात करोड़ रुपये मिलते हैं। रोहित और कोहली ने पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था।

विज्ञापन
Rohit Sharma, Virat Kohli set to retained in A category of BCCI central contract list Shreyas likely return
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा 2025-26 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के केंद्रीय अनुबंध में ए प्लस वर्ग में बरकरार रह सकते हैं। घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने के कारण पिछली बार अनुबंध से बाहर हुए श्रेयस अय्यर इसमें वापसी कर सकते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बावजूद रोहित और कोहली को ए वर्ग में बरकरार रख सकती है। 
विज्ञापन

टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं रोहित-कोहली 
बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध के ए प्लस वर्ग में शामिल खिलाड़ियों को सात करोड़ रुपये मिलते हैं। रोहित और कोहली ने पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था और दोनों बल्लेबाज अब भारत के लिए वनडे और टेस्ट में ही खेलते हैं। बीसीसीआई के सूत्रों ने कहा, टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बावजूद कोहली और रोहित केंद्रीय अनुबंध में ए प्लस वर्ग में शामिल होंगे। ये दोनों बड़े खिलाड़ी हैं और उचित सम्मान के हकदार हैं। श्रेयस अय्यर भी केंद्रीय अनुबंध में वापसी के लिए तैयार हैं। 

ये भी पढ़ें: Virat Kohli: विराट कोहली वनडे विश्व कप 2027 में लेंगे हिस्सा? बताया क्या है अगला बड़ा लक्ष्य, वीडियो हुआ वायरल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित की फॉर्म पर उठे थे सवाल 
टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर को यादगार तरीके से समाप्त करने के बाद रोहित की फॉर्म पर सवाल उठ रहे थे। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था और उस सीरीज में रोहित ने तीनों मैचों में 15.17 के औसत से महज 91 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले बांग्लादेश के खिलाफ भी रोहित दो टेस्ट मैचों में 42 रन ही बना सके थे। रोहित का प्रदर्शन फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी खराब रहा था और उन्होंने पांच पारियों में 31 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

दूसरी तरफ, कोहली का प्रदर्शन भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब रहा था और उन्होंने 10 पारियों में 190 रन बनाए थे। भारत को इस सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद कोहली के खेल पर भी सवाल उठाए गए थे। कोहली ने पिछले साल 23 मैचों और 32 पारियों में 21.83 के औसत से 655 रन बनाए जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed