{"_id":"6a16d6053949b8b1ac03bbff","slug":"rr-vs-srh-special-preparation-ahead-of-the-eliminator-match-plans-a-b-and-c-devised-for-vaibhav-suryavanshi-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RR vs SRH: एलिमिनेटर मैच से पहले हैदराबाद की खास तैयारी, वैभव सूर्यवंशी के लिए तैयार किया प्लान ए, बी और सी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs SRH: एलिमिनेटर मैच से पहले हैदराबाद की खास तैयारी, वैभव सूर्यवंशी के लिए तैयार किया प्लान ए, बी और सी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 27 May 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
सार
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि टीम ने एलिमिनेटर में वैभव सूर्यवंशी को रोकने के लिए प्लान ए, बी और सी तैयार किए हैं।
वैभव सूर्यवंशी-पैट कमिंस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले से पहले पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने वैभव सूर्यवंशी को रोकने के लिए खास रणनीति तैयार कर ली है। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने खुलासा किया कि उनकी टीम ने युवा बल्लेबाज वैभव के खिलाफ प्लान ए, बी और सी तक तैयार किए हैं। मुल्लांपुर में खेले जाने वाले एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। इस सीजन लीग स्टेज में हैदराबाद ने राजस्थान को दोनों मुकाबलों में हराया था और अब टीम उसी आत्मविश्वास के साथ नॉकआउट में उतरने वाली है।
Trending Videos
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : IPL
'वैभव जैसे बल्लेबाजों के लिए अलग तैयारी जरूरी'
जियोस्टार से बातचीत में कमिंस ने कहा कि कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो कुछ ही ओवरों में मैच का रुख बदल सकते हैं, इसलिए उनके खिलाफ अतिरिक्त योजनाएं बनानी पड़ती हैं। कमिंस ने कहा, 'एक गेंदबाज के तौर पर आप हमेशा अपनी ताकत के हिसाब से गेंदबाजी करना चाहते हैं, लेकिन हर टीम में एक-दो ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो अकेले मैच छीन सकते हैं। ऐसे खिलाड़ियों के लिए आपको प्लान बी और सी भी तैयार रखने पड़ते हैं।'
उन्होंने आगे कहा कि जयपुर में वैभव ने भले ही शतक लगाया हो, लेकिन कुछ मौकों पर हैदराबाद के गेंदबाजों ने उन्हें शांत भी रखा था। कमिंस ने कहा, 'उस मैच से हमने काफी कुछ सीखा है। कुछ समय हमने उन्हें अच्छी गेंदबाज़ी की, लेकिन कुछ समय वह हम पर हावी हो गए। अब हम उसी अनुभव का इस्तेमाल करेंगे।'

हैदराबाद को पिछले मुकाबलों से मिलेगा फायदा
कमिंस ने माना कि नॉकआउट मुकाबले नई शुरुआत होते हैं, लेकिन पुराने मैचों से मिली सीख काफी काम आती है। उन्होंने कहा, 'हमने इस सीजन राजस्थान के खिलाफ दो मैच खेले हैं। हमारे खिलाड़ियों को उनके बल्लेबाजों और गेंदबाजों की अच्छी समझ है। पिछले मैचों में मिली सफलता से टीम को आत्मविश्वास मिलेगा।' हैदराबाद फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लगातार छह मैच जीत चुकी है। ऐसे में टीम मानसिक बढ़त के साथ मैदान पर उतरेगी।

- फोटो : IANS
वैभव सूर्यवंशी बने सबसे बड़ा खतरा
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस सीजन आईपीएल 2026 की सबसे बड़ी खोज बनकर उभरे हैं। युवा बल्लेबाज ने 14 पारियों में 583 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 232 से ज्यादा का रहा है। जयपुर में हैदराबाद के खिलाफ वैभव ने सिर्फ 37 गेंदों में 103 रन ठोक दिए थे। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में शतक पूरा किया था, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था। उस दौरान वैभव ने पैट कमिंस जैसे अनुभवी गेंदबाज को भी नहीं छोड़ा और पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया था।

शुरुआती ओवरों में रोकना होगी सबसे बड़ी चुनौती
एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद की पूरी रणनीति वैभव को पावरप्ले में खुलकर खेलने से रोकने पर केंद्रित रहने वाली है। इस बार कमिंस खुद शुरुआती ओवरों में वैभव के खिलाफ गेंदबाजी कर सकते हैं। साथ ही हर्षल पटेल और साकिब हुसैन भी गेंदबाजी आक्रमण में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
एलिमिनेटर में करो या मरो की लड़ाई
बुधवार को होने वाले इस बड़े मुकाबले में जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी, जबकि हारने वाली टीम का आईपीएल 2026 सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।